राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम

राज्य में जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया। साहिबगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना में राजमहल विधायक अनंत ओझा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के मकसद से ही पंचायत चुनाव कराने से कतरा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 07:38 PM (IST)
राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम
राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : राज्य में जल्द पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सभी प्रखंड मुख्यालयों में धरना दिया। साहिबगंज प्रखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना में राजमहल विधायक अनंत ओझा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के मकसद से ही पंचायत चुनाव कराने से कतरा रही है। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली के लिए धरना दे रहे हैं। कहा कि इस प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में दो साल पहले यूपीए गठबंधन की सरकार बड़ा-बड़ा वादा कर सत्ता में आई, लेकिन हुआ कुछ नहीं। मौके पर जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, कार्यक्रम प्रभारी कुमारी गरिमा, रामानंद साह, जय प्रकाश सिन्हा ,गौतम यादव, संजय मंडल, सुषमा साह, ज्योति शर्मा, रखी शर्मा, अनिमेष सिन्हा, संजय मंडल, गौतम यादव, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।

राजमहल : राजमहल में प्रखंड अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा के नेतृत्व व विधायक अनंत कुमार ओझा व भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो की उपस्थिति में प्रखंड परिसर में धरना दिया गया। सभा को कृष्णा महतो, कार्तिक साहा, राजेश मंडल, उज्जवल मंडल सहित अन्य ने भी धरना को संबोधित किया। मंच संचालन तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष सागर मंडल ने किया। मौके पर देवदास पाल, सोनेलाल ठाकुर, प्रकाश मंडल, किशोर जैन, दिवाकर मंडल, दीपक चंद्रवंशी, पवन गोस्वामी, धर्मवीर पासवान, विदेश्वरी यादव, उज्जवल साह, राजकुमार साहा, सुरेंद्र सिंह, चिरंजीव सरकार, वैजनाथ मंडल, मुन्ना मंडल, स्वाधीन मंडल, अरुण प्रमाणिक, परमानंद मंडल आदि थे।

मंडरो : मंडरो में प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू की अध्यक्षता में शनिवार को धरना दिया गया। जिला मंत्री रामानंद चौरसिया ने पंचायत चुनाव में विलंब होने पर राज्य सरकार को जमकर कोसा। झारखंड सरकार की नीति गलत है। यह लोगों को छलने का कार्य कर रही है। मौके पर युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रविश कुमार, निगम भगत, दयानंद कुंवर, बेटका मुर्मू, रंजीत कुमार साह, ब्रह्मदेव कापरी, प्रवीण बेसरा, प्रकाश यादव, सचिन कुमार जायसवाल, राजेंद्र मुर्मू, अशोक कुमार वर्णवाल, भैरो राय आदि थे।

उधवा : उधवा प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को मंडल अध्यक्ष प्रताप राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रताप राय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अधिकारियों के माध्यम से पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक को लूट रही है। इसीलिए पंचायत चुनाव नही करा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल की दामों को कम कर दिया है, लेकिन झारखंड सरकार अपने वोट बैंक तथा राजनीतिक करने के चक्कर में जनता को परेशान कर रही है। भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार हैं। मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल, विक्रम सरकार, ललन राय, पृथ्वीराज सरकार, धर्मराज मंडल, दीपक मंडल, हरिबोल मंडल, देवाशीष मालाकार, पवन मंडल, कुश कुमार रविदास, कनक लता आदि थे।

तालझारी : तालझारी में आयोजित धरना में प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में अविलंब पंचायत चुनाव कराए। बढ़ते उग्रवाद पर पूर्ण नियंत्रण करे तथा किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विटल की दर से धान की खरीद करे। पिछले वर्ष के बकाये का भुगतान किया जाए। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी बमबम मंडल, राधा ठाकुर, चंदन ठाकुर, संजय कुमार मंडल, मनोज मंडल, अजय कुमार, सुरेश ठाकुर, बेटका सोरेन, सकल किस्कू, नारायण मुर्मू, बिमल हेम्ब्रम आदि थे।

कोटालपोखर : बरहड़वा एवं कोटलपोखर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार की अध्यक्षता में धरना दिया गया। मंच संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अमित भारती ने किया। यहां जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी ने कहा कि हेमंत सरकार की मंशा साफ नहीं है। इसलिए पंचायत चुनाव से डर रही है। प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, आदिम जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमान माल्टो व अन्य वक्ताओं ने धरना को संबोधित किया। अंत में मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम संबोधित पत्र बीडीओ को सौंपा। मौके पर कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह, बरहड़वा मंडल महामंत्री प्रदीप भगत, बरहड़वा नगर उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता, हराधन मंडल, मंडल मंत्री मंजू देवी, जय देव महतो, मंडल कोषाध्यक्ष हरिशंकर सरकार, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार मंडल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार वर्मा आदि थे।

बरहेट : बरहेट में आयोजित धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मनीष भारती ने किया। यहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम नहीं कर राज्य की जनता को छलने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार यहां के लोगों की उम्मीदों पर खड़ा नहीं उतर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब पंचायत चुनाव कराए। जिला मंत्री होपना टुडू ने कहा कि राज्य की महाठगबंधन वाली सरकार खाद- बीज पर हो रही कालाबाजारी पर अविलंब अंकुश लगाए एवं किसानों की ऋण माफी अविलंब करे। ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बालकृष्ण स्वर्णकार ने राज्य सरकार से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। धरना प्रदर्शन में हनीफ अंसारी, भोला पंडित, धनंजय मंडल, संजय कुमार गुप्ता, शिवा आनंद साह, अजय ठाकुर, मारकुस मलतो, दिगंबर साह, संजय ठाकुर आदि थे।

chat bot
आपका साथी