रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम

प्रखंड के राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बीडीओ उधवा राजेश एक्का ने वोट ओलंपिक के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया।आगामी 20 दिसंबर को होने वले झारखंड विधानसभा के आम चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप द्वारा उधवा खेल मैदान में रंगोलीमेहंदी डांसग्रुपिग डांस तथा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी प्रथमप्राची साहा द्वितीय तथा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:21 AM (IST)
रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम
रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम

---स्वीप कोषांग की ओर से उधवा व तालझारी में कार्यक्रम

संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : प्रखंड के राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बीडीओ राजेश एक्का ने वोट ओलंपिक के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया। आगामी 20 दिसंबर को होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप द्वारा उधवा खेल मैदान में रंगोली,मेहंदी, डांस, ग्रुप डांस तथा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी प्रथम, प्राची साहा द्वितीय तथा पायल साहा तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी डिजाइन में मामुनि कुमारी प्रथम, डॉली कुमारी द्वितीय तथा काकोली चौधरी तृतीय स्थान हासिल की। इसी तरह डांस प्रतियोगिता में परिलता घोष, समाउन शेख ग्रुप डांस में राधा दास, प्रियंका कुमारी ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम समाउन शेख, द्वितीय इमरान शेख तथा तृतीय स्थान में बंटी कुमार चौधरी रहा। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को बीडीओ राजेश एक्का ने पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर महिला पर्यवेक्षिका ललिता कुमारी, स्वीप नोडल पदाधिकारी पिनाकी घोष, प्रखंड समन्वयक राजेश कुमार, रवींद्र कुमार सहित अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे। तालझारी : स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तालझारी प्रखंड मुख्यालय में मतदाता जागरूकता को लेकर मेहंदी प्रतियोगिता, जलेबी रेस प्रतियोगिता एवं मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को बीडीओ शिवाजी भगत ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में बीडीओ शिवाजी भगत ने सभी प्रखंड एवं अंचल कर्मियों तथा छात्राओं को मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलायी। इसमें कहा गया कि आगामी 20 दिसंबर के दिन अपने-अपने बूथों पर जाकर लोगों को अपना वोट देने के लिए जागरूक करने को कहा। बताया गया कि हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक व प्रलोभन से मुक्त होकर कर सके इसके लिए जागरूकता की आवश्यकता है। इसके बाद मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से बीडीओ शिवाजी भगत की अगुआई में कैंडल मार्च भी निकाला गया जो हटिया परिसर होते हुए बेलदारचक, कारगिल शहीद चौक का भ्रमण कर स्टेशन पहुंचा जहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर बीडीओ ने आगामी 20 दिसंबर को अपने अपने बूथ में जाकर निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी