विश्व दिव्यांग दिवस पर हुई खेलकूद

संवाद सहयोगी साहिबगंज विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय दिव्यांग विद्यालय वान उड़ेन में बच्चों के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 09:33 PM (IST)
विश्व दिव्यांग दिवस पर हुई खेलकूद
विश्व दिव्यांग दिवस पर हुई खेलकूद

संवाद सहयोगी, साहिबगंज: विश्व दिव्यांग दिवस पर शुक्रवार को स्थानीय दिव्यांग विद्यालय वान उड़ेन में बच्चों के बीच कई प्रकार की प्रतियोगिता कराई गई।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए वृहद कार्यक्रम का आयोजन इस बार नहीं किया गया। बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. सुरेंद्र नाथ तिवारी ने कि या। उन्होंने बताया कि दिव्यांग बच्चे हो को प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इन्हें समाज का अभिन्न अंग माना जाए। बच्चों के बीच बैलून ब्रेकिग चित्रांकन, फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर और जूनियर ग्रुप में हुआ। बैलून ब्रेकिग जूनियर ग्रुप में प्रथम द्वितीय तृतीय क्रमश: सुंदरी पहाड़िन, विशाल मालतो शोमी पहाडि़न रही। चित्रांकन में गदर कुमार मंडल प्रथम, विनोद पहाड़िया द्वितीय और पीयूष कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। फुटबाल प्रतियोगिता में गांधी ग्रुप ने विजय प्राप्त किया। बैलून ब्रेकिग जूनियर ग्रुप में जीता पहाड़िन प्रथम, विभीषण द्वितीय और पीयूष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने चित्रांकन के माध्यम से जल जंगल पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नीलिमा तिर्की, सिस्टर एंलीना, सिस्टर प्रतिभा ,सिस्टर अस्मिता ,शिक्षक निर्मला बेसरा प्रभात कुमार सिंह गबरियल मालतो, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी