धोगोड़ा की पेयजल समस्या का जल्द होगा समाधान

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) तालझारी प्रखंड की सालगाछी संताली पंचायत के धोगोड़ा गा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 07:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 12:22 AM (IST)
धोगोड़ा की पेयजल समस्या का जल्द होगा समाधान
धोगोड़ा की पेयजल समस्या का जल्द होगा समाधान

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी प्रखंड की सालगाछी संताली पंचायत के धोगोड़ा गांव की पेयजल समस्या का जल्द समाधान होगा। बीडीओ के मौखिक आदेश पर मनरेगा के सहायक अभियंता राजीव रंजन की अगुवाई में शुक्रवार को जेई मो. नेहाल व रोजगार सेवक पंकज कुमार ने धोगोड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था के संदर्भ में जानकारी ली। दैनिक जागरण में 13 अप्रैल 2021 के अंक में इस संबंध में विस्तार से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद बीडीओ ने उसे संज्ञान में लिया तथा समस्या समाधान का निर्देश दिया।

मुखिया के पति चंद्रदेव मालतो ने उनलोगों को बताया कि गांव में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। करीब एक किलोमीटर दूर स्थित झरना के पानी से लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। गर्मी के दिनों में काफी कठिनाई का सामना लोगों को करना पड़ता है। ग्रामीण झरना के गंदे पानी में किसी तरह स्नान करते है। यह जल पीने योग्य भी नहीं है। इस पर एई राजीव रंजन ने यहां पेयजल हेतु तत्काल झरना कूप देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वास्तव में यहां पीने का पानी की घोर समस्या है। सबसे पहले यहां झरना कूप का काम करने के लिए वरीय अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। उम्मीद है जल्द ही पेयजल की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। इसके अलावे झरना में चेकडैम का निर्माण कर जल को रोकने का काम करेंगे। इससे ग्रामीण को पानी की समस्या से निजात दिलाई जा सकेगी। समीप ही एक तालाब है इसका भी जीर्णोद्धार कर यहां वर्षा जल को संरक्षित रखा जा सकता है। उसके पानी का उपयोग नहाने अथवा मवेशी को पिलाने में किया जा सकेगा। टीम को ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी प्रक्रिया करते-करते झरना कूप के निर्माण में वर्षों बीत जाएंगे। इसलिए गर्मी में पेयजल की घोर समस्या को देखते हुए तत्काल यहां मेसो कार्यालय द्वारा लगाए गए सोलर सिस्टम के एक पानी टंकी को चालू करा दें। यह पानी टंकी प्रारंभ से ही बेकार पड़ी है।

chat bot
आपका साथी