बोरियो में पिकअप वैन पलटने से छह घायल

संवाद सहयोगी बोरियो (साहिबगंज) खूंटापहाड़ के पास शुक्रवार की रात पिकअप वैन पलटने स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:59 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:59 PM (IST)
बोरियो में पिकअप वैन पलटने से छह घायल
बोरियो में पिकअप वैन पलटने से छह घायल

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : खूंटापहाड़ के पास शुक्रवार की रात पिकअप वैन पलटने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक का पैर टूट गया। सीएचसी में इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार चमदी रक्सी स्थान (तालझारी) से बरात लेकर पिकअप वैन घोगोड़ा (तालझारी) जा रहा था। खूंटा पहाड़ के पास पिकअप वैन पलट गई। इससे छह लोग घायल हो गए। खबर मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगरनाथ पान व एएसआइ इकबाल घटना स्थल पर पहुंचे तथा घायलों को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में 30 वर्षीय जबरी मालतो का पैर टूट गया। अन्य घायलों में खांटेबेड़ा (तालझारी) की 10 वर्षीय सोनी मालतो, 25 वर्षीय सूरजा पहाड़िया, 25 वर्षीय रूबी मालतो, 13 वर्षीय सलोनी मालतो एवं भतभंगा (तालझारी) के 20 वर्षीय बबलू मालतो हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. सुदामा साह ने बताया कि जबरी मालतो का पैर टूट गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया।

chat bot
आपका साथी