सिकंदर ठाकुर बने नाई महासभा के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी सहयोगी राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीके ठाकुर ने साहिबग

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 06:18 AM (IST)
सिकंदर ठाकुर बने नाई महासभा के जिलाध्यक्ष
सिकंदर ठाकुर बने नाई महासभा के जिलाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सहयोगी : राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीके ठाकुर ने साहिबगंज जिले के सिकंदर ठाकुर को राष्ट्रीय नाई महासभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके पूर्व पंकज ठाकुर महासभा के जिला अध्यक्ष थे। राष्ट्रीय नाई महासभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर सिकंदर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिस उम्मीद के साथ हमें जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

जिला नाई विकास समिति का विलय राष्ट्रीय नाई महासभा में किया जाएगा। कहा कि लॉकडाउन के दौरान दुकानें बंद रहने के कारण नाई समाज के लोगों को काफी आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है लेकिन सरकार द्वारा राहत पहुंचाने की दिशा में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। राहत दिलाने के लिए आंदोलन भी जारी रखा जाएगा। सिकंदर को अध्यक्ष बनाने पर मुरलीधर ठाकुर, शंभू ठाकुर, रामजी ठाकुर, सुनील ठाकुर, रविद्र ठाकुर, मनीष ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, अनिल ठाकुर, महेश ठाकुर, लाल ठाकुर, जयप्रकाश ठाकुर आदि ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी