सिदो कान्हू के वंशज को मिला एक लाख का चेक

संवाद सहयोगी बरहेट (साहिबगंज) सिदो कान्हू के वंशज बिटिया हेम्ब्रम को शुक्रवार को विधा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 06:21 PM (IST)
सिदो कान्हू के वंशज को 
मिला एक लाख का चेक
सिदो कान्हू के वंशज को मिला एक लाख का चेक

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : सिदो कान्हू के वंशज बिटिया हेम्ब्रम को शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने एक लाख रुपये का चेक इलाज के लिए दिया। पंकज मिश्रा ने बताया कि सिदो कान्हू वंशज की चौथी पीढ़ी के बिटिया हेम्ब्रम ने विगत दिनों पतना पहुंच कर बीमार होने की सूचना दी थी तथा आर्थिक तंगी रहने के कारण इलाज कराने में असमर्थ होने के जानकारी दी थी। इसके बाद बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री राहत कोष से वंशज परिवार को इलाज के लिए एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।

शुक्रवार को वंशज के घर पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने चेक सौंपा। प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने वंशज ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इलाज के लिए गुहार लगाई थी। पंकज मिश्रा ने कहा कि वंशज के साथ हम लोग हमेशा हैं। जरूरत पड़ने पर और सहायता दी जाएगी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, प्रखंड सचिव मजबूर रहमान, निमाई चन्द्र शील, आरीफ अंसारी, भागवत मुर्मू आदि थे।

chat bot
आपका साथी