पटनिया टोला से सात बोरा गुटखा जब्त

संवाद सहयोगी साहिबगंज नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को पटनिया टोला में छापेमारी कर विज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:21 PM (IST)
पटनिया टोला से सात बोरा गुटखा जब्त
पटनिया टोला से सात बोरा गुटखा जब्त

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : नगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को पटनिया टोला में छापेमारी कर विजय पाचक नामक व्यक्ति के घर से सात बोरा प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। जिस समय पुलिस छापेमारी के लिए पहुंची वह घर पर नहीं था। सभी गुटखा को नगर थाने में लाकर रखा गया है। सूचना फूड इंस्पेक्टर के साथ-साथ अन्य वरीय अधिकारियों को दी गई है। अन्य जगहों पर भी पुलिस छापेमारी कर रही है। नगर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शहर में कई जगह पर प्रतिबंधित गुटखा बिकने की सूचना मिल रही थी। इसी के मद्देनजर शहर के एलसी रोड, दहला, गुल्ली भट्टा, भरतिया कालोनी में कई दुकानों व गोदामों में छापेमारी की गई। इसी क्रम में विजय पाचक के घर से सात बोरा गुटखा जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान अभी जारी रहेगा। कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। नशे के सौदागरों व लॉटरी कारोबारियों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है। ज्ञात हो कि पुलिस कप्तान अनुरंजन किस्पोट्टा ने भी अपराध गोष्ठी में सभी थाना प्रभारियों को इस प्रकार की घटनाओं को रोकने का निर्देश दिया था। कहा था कि अगर अवैध कारोबार की सूचना मिली तो संबंधित थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी