राहुल गांधी के जन्मदिन पर 22 जगहों पर किया गरीबों की सेवा

जागरण टीम साहिबगंज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:23 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:23 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर 22 जगहों पर किया गरीबों की सेवा
राहुल गांधी के जन्मदिन पर 22 जगहों पर किया गरीबों की सेवा

जागरण टीम, साहिबगंज : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गरीबों को भोजन कराया। सदर अस्पताल में मरीजों के बीच दूध, अंडा, ब्रेड, साबुन और मास्क का वितरण किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे जिले में 22 स्थानों पर सेवा दिवस मनाया गया। मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला सचिव सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, सलाउद्दीन, संगठन सचिव रामजी वर्मा, नगर महासचिव मो शकील, सेवादल प्रमुख अल्ताफ हुसैन, अजित कुमार यादव, नेहाल अंसारी, रियाजुल अंसारी, सद्दाम अंसारी, रेहान आलम, पूर्णिमा पासवान, नीता पासवान, बेबी शर्मा, करुणा शर्मा आदि उपस्थित थे।

राजमहल में एनएसयूआइ नगर इकाई के अध्यक्ष सोनू घोष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल अस्पताल राजमहल परिसर में किया पौधारोपण किया। मौके पर एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष तनवीर राजा, कांग्रेस स्वास्थ्य विभाग सचिव नीरज मिश्रा, अंशु सेना, इदरीश चिश्ती, अमित तुरी, बारीक शेख, टिकू शेख, दर्शन राज, रोहन राय आदि थे।

साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष मो रफाजुल अहमद के नेतृत्व में आमजनों के बीच मास्क का वितरण किया। मौके पर साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जिला महासचिव मो इकबाल, अल्पसंख्यक कांग्रेस राजमहल प्रखंड अध्यक्ष रशीद शेख आदि उपस्थित थे। प्रखंड कांग्रेसियों ने प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में मंगलहाट चौक पर जवाहर किचन का शुभारंभ किया गया। मौके पर प्रदीप चौधरी, बीरबल दास, भरत मंडल, रामप्रसाद मंडल, लोबिन मंडल, शंकर मंडल आदि थे।

पतना में कांग्रेसियों ने किया मास्क वितरण

पतना में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में बड़ा दुर्गापुर एवं शहरी चौक सहित अन्य क्षेत्रों में आम नागरिकों के बीच मास्क वितरण किया। मौके पर कालू शेख, कैयूम शेख, तौसीफ शेख, रेजाउल शेख, सूरज शेख, अमीन शेख आदि मौजूद थे।

बोरियो में कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

बोरियो प्रखंड के एनएसयूआइ प्रखंड अध्यक्ष ने शिबू सोरेन जनजातीय डिग्री महाविद्यालय बोरियो में पौधारोपण किया। असद अजमल ने बताया कि पेड़ पौधे मनुष्य की तरह सजीव होते हैं वो भी सोते जागते हैं। हमें उनकी रखवाली करना चाहिए। अगर पर्यावरण को हरा भरा रखना है तो सभी को पौधारोपण करना होगा। मौके पर बोरियो शिबू सोरेन जनजाति महाविद्यालय के कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक भोला प्रसाद, कॉलेज के कंप्यूटर सहायक मनोहर अंसारी, एनएसयूआइ महासचिव सत्तार अंसारी, मजीबुल अंसारी, एजाज अतहार अंसारी अंसारी आदि मौजूद थे।

बरहड़वा में भी हुआ कार्यक्रम

कोटालपोखर बरहड़वा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से रामनगर पंचायत क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और साबुन का वितरण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार दास ने राहुल गांधी को किसानों, गरीबों, युवाओं की बुलंद आवाज बताया। इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश सचिव संतोष झा, संतोष राम, अब्दुल करीम, दाउद शेख, अनारुल खान, मो मोईदुन शेख, कुमार गौरव, ऐतवार मरांडी, कमाल शेख, असीम शेख, लालू शेख, पोरमेन मरांडी, रहीम शेख आदि उपस्थित थे।

तीनपहाड़ में भी किया मास्क वितरण

तीनपहाड़ में राहुल गांधी के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी ने लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव ताबिश इकबाल ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को मास्क के उपयोग के साथ साथ शारीरिक दूरी का भी पालन करना चाहिए। इस दौरान युवा कांग्रेस के अफताब आलम, राजमहल विधानसभा महासचिव सनाउल्लाह अंसारी, सोहेल अंसारी, जहांगीर अंसारी आदि थे।

chat bot
आपका साथी