लूट की कई घटनाओं में शामिल संतोष यादव गोड्डा से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी बरहेट (साहिबगंज) बरहेट थाने की पुलिस ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:57 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:57 PM (IST)
लूट की कई घटनाओं में शामिल संतोष यादव गोड्डा से गिरफ्तार
लूट की कई घटनाओं में शामिल संतोष यादव गोड्डा से गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट थाने की पुलिस ने भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट के आरोपित गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा गांव निवासी संतोष कुमार यादव को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को बरहेट थाने में बोरियो प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर धर्मपाल कुमार व थाना प्रभारी गौरव कुमार ने यह जानकारी दी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापामारी कर उसे गिरफ्तार किया। वह कई लूट कांड का आरोपित है। फरवरी 2018 में भारत फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से गोड्डा जिले के देवदांड़ थाना क्षेत्र के बाघमारा में 136000 रुपया लूट लिया था। वहां से लूटी गई एचएफ डीलक्स बाइक से 13 जून 2018 को बरहेट थाना क्षेत्र के संढी नदी झबरी गांव के पास भारत फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से मारपीट कर मोटरसाइकिल की चाभी, 166500 नकद, टैब, पावर बैंक, सोलर लाइट आदि लूट लिया था। इसके बाद 26 जुलाई 2018 को पेटखस्सा गांव के गुमानी मुख्य नहर के पास भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूट को अंजाम दिया था। लूट की इस घटना में बबलू यादव, अर्जुन मरांडी, संतोष यादव भी शामिल था।

chat bot
आपका साथी