आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया भोजन बैंक

फोटो जागरण संवाददाता साहिबगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साहिबगंज नगर इकाई ने भोजन बै

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:51 AM (IST)
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया भोजन बैंक
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया भोजन बैंक

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की साहिबगंज नगर इकाई ने भोजन बैंक की शुरुआत की है। होम आइसोलेशन में रह रहे वैसे परिवारों में जहां भोजन नहीं बन पा रहा है, केवल एक फोन कॉल मिलते ही कार्यकर्ता स्वयं भोजन बनाकर बंद पैकेट में गर्मागर्म अवस्था में ही उनके दरवाजे तक रख देते हैं। स्वयंसेवकों का कहना है कि किसी भी पीड़ित परिवार को गर्म भोजन की कमी ना हो तथा अस्वस्थता के कारण नगर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपने घरों में भूखा ना सोए। इतना ही नहीं कार्यकर्ता भोजन का पैकेट लेकर नगर क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त एवं बेघर लोगों की सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर उन्हें भोजन का पैकेट उपलब्ध कराते हैं। व्यवस्था से जुड़े जिला प्रचार प्रमुख अंकित सर्राफ एवं जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार ने बताया कि हमारी मानवीय सीमा यहीं तक समाप्त नहीं होती है। हमारे कार्यकर्ता नगर क्षेत्र में विचरण करने वाले पशु पक्षियों का भी चितन करते हैं। वे छतों पर दाना व पानी की व्यवस्था करते हैं। नगर क्षेत्र की 10 बस्तियों में अलग-अलग जगहों पर नाद भी रख दिया गया है जिसमें चारा व पानी की व्यवस्था की जाती है। इस कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी विविध संगठनों एवं समाज का सहयोग प्राप्त हो रहा है। भोजन बैंक की व्यवस्था में विभाग व्यवस्था प्रमुख नितेश कुमार, नगर व्यवस्था प्रमुख पंकज कुमार, देवजीत कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विस्तारक अभिषेक कुमार, विभाग प्रचारक विगेंद्र कुमार, पाकुड़ नगर के विस्तारक अभिषेक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। भोजन के लिए भोजन व्यवस्था प्रमुख चंद्रमोहन केसरी के मोबाइल नंबर 9430197935 पर संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी