जरूरतमंदों की सेवा में जुटे आरएसएस कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता साहिबगंज कोरोना महामारी के विकराल रूप व इस दौरान लोगों को हो रही स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:19 PM (IST)
जरूरतमंदों की सेवा में जुटे आरएसएस कार्यकर्ता
जरूरतमंदों की सेवा में जुटे आरएसएस कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : कोरोना महामारी के विकराल रूप व इस दौरान लोगों को हो रही समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोग आगे आए हैं। कई दिनों से कोरोना संक्रमित परिवारों के साथ-साथ पशुओं को भी राहत पहुंचा रहे हैं। पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, चिकित्सा परामर्श, दवा, ऑक्सीजन, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था की गई है। विभाग प्रचार प्रमुख राजीव कुमार ने बताया कि पीड़ितों की सहायता के लिए चिकित्सक दल की सूची संपर्क नंबर के साथ सार्वजनिक की गई है। अलग-अलग व्यक्तियों को अलग-अलग दायित्व दिया गया है। प्रत्येक दायित्ववान कार्यकर्ता का संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। गोवंश एवं अन्य पशु-पक्षियों के लिए चारा एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है। इनकी व्यवस्था के लिए नगर क्षेत्र की 10 अलग-अलग बस्तियों में सीमेंट के नाद की व्यवस्था की गई है। साथ ही आसपास के परिवारों को प्रत्येक नाद की चिता करने का आग्रह किया गया है। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श सेवा हेतु बनाए गए चिकित्सकों के पैनल में एलोपैथी, होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक सभी प्रकार के परामर्श की व्यवस्था है। संक्रमित परिवारों के लिए दवा, सैनिटाइजेशन कार्य व रक्तदान हेतु 24 घंटे कार्यकर्ता उपलब्ध रहते हैं। कोविड-19 टीकाकरण हेतु जागरूकता संबंधी कार्य भी किया जा रहा है। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी, मुख्य मार्ग इत्यादि स्थानों पर घूमने वाले मानसिक रूप से दिव्यांग बंधुओं के लिए खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यकताओं की विशेष चिता की जा रही है। सेवा बस्तियों अर्थात निम्न आय वर्ग के परिवारों, मलीन व सुविधा विहीन वैसी बस्ती जिन्हें हमारी सेवा की आवश्यकता है, उसकी भी विशेष चिता की जा रही है। जिला व्यवस्था प्रमुख आलोक कुमार, जिला प्रचार प्रमुख अंकित सर्राफ, नगर कार्यवाह स्वपन कुमार, नगर सह कार्यवाह पुष्कर कुमार लाल, गंगा समग्र के जिला संयोजक रमेश साह, ग्रामीण विकास के नगर संयोजक महेश तिवारी, पूर्व व्यवस्था प्रमुख चंद्रमोहन केसरी, नगर व्यवस्था प्रमुख पंकज कुमार, नगर शारीरिक प्रमुख देवजीत सिंह राठौर आदि इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी