सेविका को फिर से करें कार्य पर बहाल

सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के छटु टोला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 144 पासवान टोली की महिलाओं ने मंगलवार को सदर प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। महिलाओं ने सेविका को फिर से कार्य पर बहाल करने की मांग की। केंद्र की सेविका रुकमिनी देवी ने बताया कि वह 24 अगस्त 2009 को कार्य पर बहाल हुई थी। अपना कार्य कर रही थी। परंतु उसके गोतिया ने उसे केस में फंसा दिया व जेल भेज दिया। 12 दिसंबर 15 से वह कार्य नहीं कर सकी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:40 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:21 AM (IST)
सेविका को फिर से करें कार्य पर बहाल
सेविका को फिर से करें कार्य पर बहाल

साहिबगंज : सदर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के छटु टोला गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 144 पासवान टोली की महिलाओं ने मंगलवार को सदर प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा। महिलाओं ने सेविका को फिर से कार्य पर बहाल करने की मांग की। केंद्र की सेविका रूक्मिनी देवी ने बताया कि वह 24 अगस्त 2009 को कार्य पर बहाल हुई थी। अपना कार्य कर रही थी परंतु उसके गोतिया ने उसे केस में फंसा दिया व जेल भेज दिया। 12 दिसंबर 15 से वह कार्य नहीं कर सकी। वह अब केस से बरी हो चुकी है। कोर्ट ने निर्दोष साबित किया है। महिलाओं ने भी बताया कि रूक्मिनी देवी को फिर से सेविका पद पर बहाल किया जाए। इसके लिए अनुमति प्रदान करने की मांग सीडीपीओ से की गई है। जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने भी पत्र पर अपना हस्ताक्षर किया है। सीडीपीओ को मांग पत्र सौंपने वाली महिलाओं में झुमरी देवी, भगिया देवी, सोनी कुमारी, बबली देवी, मुन्नी देवी, रमनी देवी, नीलम देवी, तारा देवी सहित अन्य शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी