योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

जागरण टीम साहिबगंज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुआ। भाजपा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:44 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:44 PM (IST)
योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प
योग कर निरोग रहने का लिया संकल्प

जागरण टीम, साहिबगंज : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुआ। भाजपा ने सभी प्रखंडों में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा अधिकतर लोगों ने अपने-अपने घरों में योग किया और निरोग रहने का संकल्प लिया।

उपायुक्त राम निवास, पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने परिसदन स्थित कक्ष में योगाभ्यास किया। जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी भी जुड़े हुए थे। सभी ने सूर्य नमस्कार से योगाभ्यास की शुरुआत की। इसके बाद अनुलोम विलोम, कपालभाति एवं अन्य योग आसनों का अभ्यास किया।

उपायुक्त ने कहा कि योग मनुष्य को स्वास्थ्यवर्धक बनाते हुए उसमें ऊर्जा भरने का काम करता है। साथ ही यह मस्तिष्क व विचारों पर असर डालता है। हमारे नकारात्मक विचार ही होते हैं, जो हमें तनाव, चिता या फिर मानसिक विकार में डाल देते हैं। योग इस चक्र से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है। हमें अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने में योग हमारी सहायता कर सकता है। इस दौरान एसडीओ पंकज साव, जिला नजारत उप समाहर्ता संजय कुमार, डॉ रंजीत सिंह आदि मौजूद थे।

विधायक अनंत ओझा अपने आवास पर योगाभ्यास किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव साहिबगंज ग्रामीण मंडल द्वारा डिहारी गांव में आयोजित योग शिविर में शामिल हुए। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली टोला स्थित क्लब में योगाभ्यास किया। अनंत ओझा ने कहा कि योग हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। योग के माध्यम से हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए हमें योग को नियमित रूप से करना चाहिए।

मिर्जाचौकी धर्मशाला हुआ योगमय

मंडरो : मिर्जाचौकी सार्वजनिक धर्मशाला में भाजपा जिला मंत्री रामानंद चौरसिया उर्फ बेगु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। कपिल मुनि भगत ने बताया कि योग करने से मस्तिष्क रोग, रक्तचाप, मधुमेह, पेट की गड़बड़ी, तनाव ,आलस्य, कोरोना जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। नियमित सुबह नित्य क्रिया से निवृत होकर योग करें। मौके पर मनोज वर्मा, अशोक वर्मा, विष्णु भगत छविला महतो, अभिषेक तिवारी आदि थे।

राजमहल में भी रही योग की धूम

राजमहल : भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी की अगुवाई में भाजपाइयों ने सूर्यदेव मंदिर परिसर में सोमवार की अलसुबह योग किया। प्रशिक्षक राजेश पांडेय ने भाजपाइयों अजय चौधरी, उज्ज्वल मंडल, कार्तिक साहा, संजीव डे, संजय प्रमाणिक, धर्मवीर पासवान, आलोक राय, शशि कर्ण, राजू सरकार, ओमप्रकाश साहा, सिटू मिश्रा, रितेश साहा, ब्रज राय, गोपाल मंडल व अन्य को योग

कराया। गुनिहारी पंचायत भवन में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा की अगुवाई में किशोर चौधरी, मनोज साहा, सुखवा उरांव, नारायण साहा, विष्णु चौधरी, सुरेंद्र सिंह व अन्य ने प्रशिक्षक संतोष गुप्ता की देखरेख में योग से जुड़े विभिन्न आसनों को किया। एसडीओ हरिवंश कुमार पंडित, एसडीपीओ अरविद कुमार सिंह, थानाप्रभारी प्रणीत पटेल, बीडीओ उदय कुमार सिन्हा, विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने अपने-अपने आवास पर योगासन किया।

तालझारी में भी मनाया गया योग दिवस

तालझारी : आयुष्मान भारत केंद्र वृंदावन में सहिया एवं एएनएम को पिरामल स्वास्थ्य बीटीओ जगत दत्ता ने योग कराया। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में सावलापुर में कार्यकर्ताओं को योग करवाया गया। प्रखंड अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि योग करने से शारीरिक एवं मानसिक रूप से शांति मिलती है। कोरोना जैसे कठिन समय में योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना। इस अवसर पर सीएचओ इशतर हेंब्रम, पिरामल स्वास्थ्य बीटीओ जगत दत्ता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राधा ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, महामंत्री बेटका सोरेन, किसान मोर्चा प्रखंड महामंत्री अरविद कुमार, मंगल मालतो, दाऊद सोरेन, भूषण सोरेन आदि मौजूद थे।

बिशनपुर स्कूल परिसर में लगा शिविर

पतना : प्रखंड के प्लस टू श्रीमती गंगिया दामिन बिशनपुर स्कूल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। नेतृत्व भाजपा मंडल महामंत्री मिथुन पंडित ने किया। महामंत्री ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है। योग सिर्फ शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर भी व्यक्ति को सशक्त और स्वस्थ बनाता है। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अजय बागति, विष्णु साह, एससी मोर्चा अध्यक्ष विमल तुरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, एससी मोर्चा महामंत्री बबलू रजक, नंदू साह, ललन साह आदि उपस्थित थे।

बोरियो : विद्या भारती के निर्देश पर सरस्वती शिशु मंदिर बोरियो के भैया-बहन, प्राचार्य, आचार्य , समिति के सदस्यों अभाविप के सदस्यों ने योग किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उदय कुमार चौरसिया ने कहा कि योग से समस्त तरह के मनोरोगों, चित्तवृत्तियों का निवारण होता है। मन एवं शरीर को अंदर से जोड़कर आत्मविश्वास से भर देता है। जीवन में सुख-शांति लाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य मुकुल कुमार सहित सभी आचार्यो ने सहयोग किया।

तीनपहाड़ में हुआ कार्यक्रम

तीनपहाड़ : तीनपहाड़ पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन तीनपहाड़, लालबांध, मोहनपुर बाइपास सड़क व बाबुपुर श्रम कल्याण केंद्र में लोगों ने योग किया। इस दौरान मुर्शिद रजा, जोगेश्वर पंडित, दिनेश कुमार, देवनारायण पांडेय, दशरथ रविदास, शमसाद आलम आदि मौजूद थे।

कोटालपोखर : भाजपा बरहड़वा मंडल की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर बरहड़वा में योग का आयोजन किया गया। इसमें पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक खुदीराम, आचार्य चितामणि गोस्वामी ने योग किया। यहां बरहड़वा मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, विश्व हिदू परिषद के सह मंत्री वीरेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता कमल कृष्ण भगत, कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला महामंत्री कुसुमाकर तिवारी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आनंद भगत, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार, रवींद्र भगत, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित रमानी, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अमित भारती, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुकुमार राय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास, जवाहरलाल भगत, रतन महतो, सुरेंद्र महतो, पंचानंद, सौभाग्य भास्कर, दिनेश गुप्ता विप्लव साहा ने भाग लिया।

कोटालपोखर मंडल में कार्यक्रम प्रभारी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी एवं मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार साह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग किया। योग शिक्षक बंगाल के सेवा प्रमुख गोपाल मंडल ने योग कराया। मौके पर पर मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत, मंडल महामंत्री भावेश साह, अनूपलाल रजक, किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री विप्लव कुमार सिंह, जिला कार्य समिति सदस्य राजेश कुमार साह, मुन्नीलाल शर्मा, राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

उधवा : भाजपा उधवा मंडल की ओर से मोहनपुर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल उपाध्यक्ष धर्मराज मंडल ने भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को योगाभ्यास कराया। राधानगर मंडल इकाई द्वारा श्रीधर पंचायत भवन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय मंडल ने सभी को योगासन करवाया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रताप राय, भाजयुमो जिला मंत्री देवाशीष मालाकार, किसान मोर्चा के जिला मंत्री ललन राय, मिट्ठू घोष, हिरामन पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सरकार, राहुल भगत, पवन मंडल, महामंत्री तमल मंडल, देवाशीष मालाकार, सबीर मल्लिक, कृष्णा मंडल, पवन मंडल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी