डॉ. सीताराम सिंह मेमोरियल नेशनल चेयर की स्थापना का संकल्प

जागरण संवाददाता साहिबगंज साहिबगंज महाविद्यालय के भू विज्ञान विभाग के संस्थापक और पूर्व प्राच

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 07:47 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 07:47 PM (IST)
डॉ. सीताराम सिंह मेमोरियल नेशनल चेयर की स्थापना का संकल्प
डॉ. सीताराम सिंह मेमोरियल नेशनल चेयर की स्थापना का संकल्प

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : साहिबगंज महाविद्यालय के भू विज्ञान विभाग के संस्थापक और पूर्व प्राचार्य डॉ सीताराम सिंह को बुधवार को श्रद्धांजलि दी गई। ऑनलाइन हुई इस श्रद्धांजलि सभा में झारखंड-बिहार के अलावा देशभर के भू वैज्ञानिक शामिल हुए। सभी लोगों ने डॉ सीताराम सिंह एवं उनकी दिवंगत पत्नी इंदू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति सहने की भगवान से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि 30 अप्रैल को पत्नी इंदू एवं नौ मई को डॉक्टर सीताराम सिंह का निधन हुआ था। देशभर के भू वैज्ञानिकों एवं इसमें शामिल परिवार के सदस्यों ने डॉ सीताराम सिंह के नाम से राष्ट्रीय स्तर का चेयर एवं फाउंडेशन की स्थापना का संकल्प लिया। इसके लिए डॉ रंजीत कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार एवं प्रो मनीष कुमार सिन्हा की कमेटी बनाई गई। फाउंडेशन के माध्यम से प्रतिवर्ष भू विज्ञान पढ़ने वाले दो निर्धन छात्रों को स्कॉलरशिप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय की भूविज्ञान के पूर्व अध्यक्ष पूर्व प्रतिकुलपति डॉ महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राजमहल के पहाड़ी क्षेत्रों को तो सभी जानते हैं परंतु साहिबगंज का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर भू विज्ञान के क्षेत्र में देने का श्रेय डॉ सीताराम सिंह को ही जाता है। आरक्षी अधीक्षक नवगछिया सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि साहिबगंज महाविद्यालय में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी और उनकी भू विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धियों को एकत्रित कर छात्रों को उपलब्ध कराई जाएगी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ रणजीत कुमार सिंह ने की। संचालन दिल्ली से डॉ राजेश पॉल ने किया।

chat bot
आपका साथी