अपने घर में ही पढ़ें ईद की नमाज

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) ईद पर्व को लेकर प्रखंड प्रशासन ने गुरुवार को मुस्लिम समु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:02 PM (IST)
अपने घर में ही पढ़ें ईद की नमाज
अपने घर में ही पढ़ें ईद की नमाज

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : ईद पर्व को लेकर प्रखंड प्रशासन ने गुरुवार को मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। अध्यक्षता बीडीओ साइमन मरांडी ने की। बैठक में सर्वप्रथम स्वास्थ्य सुरक्षा पोषक सप्ताह के तहत जारी दिशा-निर्देश और प्रतिबंधों पर विस्तृत चर्चा की करते हुए प्रशासनिक बाधाओं से सबको अवगत कराया गया। कहा कि वैश्विक इस महामारी से जब पूरा देश जूझ रहा है तो निर्धारित धार्मिक कार्य एवं आयोजन को अपने घरों में रखकर ही करें। उपस्थित सभी लोगों से ईदगाह के बदले घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की। बीडीओ ने कहा कि 14 मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र वाले लोगों के लिए सरकार की ओर से निश्शुल्क टीकाकरण शुरू किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में इसके लिए कैंप लगाया जाएगा। इसके लिए अपने स्तर से गांव में प्रचार प्रसार करें। थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने कहा कि पर्व को सभी मिलजुल कर आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। इस दिन असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखनी है। सभी संवेदनशील जगहों पर पदाधिकारी तैनात किए जाएंगे ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो सके। बैठक में बनारसी बाबू, अनंत दुबे, झाविमो के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, प्रखंड सचिव मजीद अंसारी, हरजोत महतो, प्रिस कुमार मोदी, विजय भुवानियां, मो खालिक, छटटू प्रसाद, अशोक गुप्ता, समीना हेम्ब्रम, मो मिस्टर, विजय मंडल आदि थे।

chat bot
आपका साथी