राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कराया राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध

संवाद सहयोगी राजमहल (साहिबगंज) राष्ट्रीयता एकता एवं संप्रभुता के संकल्प के साथ राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:10 PM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कराया राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कराया राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध

संवाद सहयोगी, राजमहल (साहिबगंज): राष्ट्रीयता एकता एवं संप्रभुता के संकल्प के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को पथ संचलन कर नगर भ्रमण किया। विवेकानंद चौक से स्वयंसेवकों की टोली मुख्य मार्ग होते हुए महाजन टोली दुर्गा स्थान तक पहुंची। वहां से पुन: मुख्य मार्ग होते हुए कासिम बाजार, स्टेशन रोड, गुदारा घाट, लालू मार्केट होते हुए नया बाजार चौक से वापस सूर्यदेव घाट पहुंच कर समाप्त हुई।

विधायक अनंत कुमार ओझा ने विवेकानंद चौक एवं गांधी चौक पर स्वंयसेवकों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीयता से ओतप्रोत गीतों से क्षेत्रवासियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य निर्वाह का संदेश दिया गया। स्वयंसेवकों ने शांतिपूर्ण तरीके से पंक्तिबद्ध होकर नगर भ्रमण किया गया। लालू मार्केट के करीब हिदू धर्म रक्षा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष संत घोष की अगुवाई में कार्यकर्ता मिथुन राजवंशी, राहुल कुमार, जलकुम्भी महतो, बादल दास व अन्य ने पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।

स्वयंसेवकों ने बताया कि दशहरा के मौके पर विजयादशमी के निमित्त इस पथ संचालन का आयोजन किया गया है। इस दौरान आम लोगों को अधर्म पर धर्म की जीत की याद दिलाते हुए राष्ट्रधर्म के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन स्थानीय सूर्यदेव घाट पर संगोष्ठी के उपरांत हुआ। इस क्रम में वक्ताओं ने संचलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि बताया गया। मौके पर विभाग संघ चालक विजय कुमार, विभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार, जिला संघचालक राजकुमार साहा, जिला संपर्क प्रमुख डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी, विभाग महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख मिथुन पांडे, नगर कार्यवाह कुमुद राय, जगधात्री राय, आदित्य राज, आदित्य राय, कालीचरण मंडल, गोपाल चंद्र साहा, उज्जवल मंडल, कार्तिक साहा, पंकज घोष, किशोर जैन, काल्टू दत्ता, गगन बापू, भूदेव कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी