अच्छे नेता के साथ अच्छे व्यक्ति थे राजीव त्यागी

साहिबगंज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को होटल अभिनवश्री के सभा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:18 AM (IST)
अच्छे नेता के साथ अच्छे व्यक्ति थे राजीव त्यागी
अच्छे नेता के साथ अच्छे व्यक्ति थे राजीव त्यागी

साहिबगंज : कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को होटल अभिनवश्री के सभागार में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव त्यागी का निधन हार्ट अटैक से हो गया।वे काफी अच्छे नेता के साथ साथ अच्छे व्यक्ति भी थे। उनके निधन से कांग्रेस की बड़ी क्षति हुई है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश डेलीगेट सदस्य मुर्शीद अली, जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, जिला सचिव मोहम्मद सलाउद्दीन, जिला संगठन सचिव रणजीत सिंह, बोरियो प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, नित्यानंद गुप्ता, सरफराज आलम, सेवादल प्रमुख अल्ताफ, सत्यनारायण स्वर्णकार, इमाम हसन, मोहम्मद सज्जाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी