रफीक शेख को महाराष्ट्र पुलिस ने रिमांड पर लिया

संवाद सहयोगी उधवा महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर थाने में दर्ज सोना चोरी के नामजद आ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:38 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:38 PM (IST)
रफीक शेख को महाराष्ट्र पुलिस ने रिमांड पर लिया
रफीक शेख को महाराष्ट्र पुलिस ने रिमांड पर लिया

संवाद सहयोगी, उधवा : महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर थाने में दर्ज सोना चोरी के नामजद आरोपित राधानगर थाना क्षेत्र के आकुनबन्ना निवासी रफीक शेख को गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस ने रिमांड पर लिया। महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ ले गई। रफीक शेख को रिमांड में लेने के लिए सोमवार को महाराष्ट्र पुलिस राधानगर थाना पहुंची थी। इसके बाद वह राजमहल व्यवहार न्यायालय पहुंची थी। हालांकि न्यायालय में कागजी प्रक्रिया पूरी नही होने के कारण रिमांड लेने में तीन दिन विलंब हुआ। कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस गुरुवार को रफीक शेख को रिमांड पर लेकर अपने साथ मुंबई ले गई। गौरतलब है कि बीते 21 अप्रैल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजमहल अरविद कुमार सिंह के नेतृत्व में राधानगर थाना पुलिस ने आकुनबन्ना गांव से छापेमारी कर करीब सौ ग्राम सोना के साथ रफीक शेख को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए युवक को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में राजमहल जेल भेज दिया था।

chat bot
आपका साथी