पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि वापस ले केंद्र

संस कोटालपोखर (साहिबगंज ) बरहड़वा- बिदुधाम पथ पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 05:40 PM (IST)
पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि वापस ले केंद्र
पेट्रोलियम पदार्थो की मूल्य वृद्धि वापस ले केंद्र

संस, कोटालपोखर (साहिबगंज ): बरहड़वा- बिदुधाम पथ पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पेट्रोल व डीजल के दाम मे वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के विरूद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। तथा बढ़ी हुई कीमत वापस लेने के संबंध मे प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू को प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौपा गया। कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. नसीरूद्दीन ने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियो की सरकार है। कमल आर्य ने कहा कि एक ओर जहां गरीब किसान व मध्यम वर्ग के लोग लॉकडाउन की मार से त्रस्त है। वही भाजपा सरकार ने डीजल - पेट्रोल के दाम बढ़ा कर दोहरी मार झेलने को मजबूर कर दिया है। प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि पेट्रोल - डीजल के दाम में वृद्धि से सभी व्यक्ति पर अतिरिक्त भार पड़ा है। जिससे लोगो का आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ मे श्लोगन लिखकर तख्ते लेकर भाजपा सरकार गरीबो का शोषण बंद करो, पेट्रोल डीजल वृद्धि वापस लो, मोदी सरकार की मनमानी नही चलेगी नारे लगाया । इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, पूर्व जिलाध्यक्ष मो.मोफाक्केर हुसैन ओवीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अश्वनी आनंद सहकारिता विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शहनावाज नसीर, अनंत लाल भगत, दिलदार आलम, विष्णु कुमार, रविशंकर रमानी, आवैदुर रहमान, भोलानाथ महतो, रंजीत भंडारी, आसुतोष भगत, मनोज घोष तकरीज आलम सहित अन्य दर्जनो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया।

chat bot
आपका साथी