आन द स्पाट होगा समस्याओं का समाधान

झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि भोगनाडीह में सात दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आम लोगों से मुलाकात करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 11:05 PM (IST)
आन द स्पाट होगा समस्याओं का समाधान
आन द स्पाट होगा समस्याओं का समाधान

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि भोगनाडीह में सात दिसंबर को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिकायतों का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री आम लोगों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकता है। पंकज मिश्रा शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान तमाम विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमलोगों की समस्याओं के प्रति मुख्यमंत्री गंभीर है जिसका परिणाम है कि इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जा रहा है।आवेदनों की सख्त मानीटरिग भी की जा रही है। इसका परिणाम जल्द ही लोगों को दिखेगा। कहा कि कार्यक्रम के दौरान करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन मुख्यमंत्री करेंगे। इस दौरान धोती साड़ी का वितरण किया जाएगा तथा नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा। पंकज मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री आठ दिसंबर को दुमका में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

बरहेट: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सात दिसंबर को भोगनाडीह में आगमन हो रहा है।इसकी तैयारी झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी की अध्यक्षता में की गई। राजाराम मरांडी तथा सचिव मुजीबुर रहमान ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भोगनाडीह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। जिसमें क्षेत्र की जनता अपनी समस्या रखकर मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की कि गांव गांव में इसके लिए प्रचार अभियान तेज करते हुए लोगों को इसकी जानकारी दें। जिससे अधिक से अधिक लोग मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सके। इस अवसर पर झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर नजरुल इस्लाम, प्रोफेसर जमाल अख्तर, हाशिम अंसारी, मजीतुल्ला अंसारी, मैनुल हक, सुनील सोरेन, मो अरशद अंसारी, नूर हुसैन अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी