मंदिर में शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा

संवाद सहयोगी राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र के हाटपाड़ा में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:41 PM (IST)
मंदिर में शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा
मंदिर में शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा

संवाद सहयोगी, राजमहल : नगर पंचायत क्षेत्र के हाटपाड़ा में जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुके भगवान शनिदेव के मंदिर को नया रूप देकर वहां भगवान शनि देव की प्रस्तर प्रतिमा स्थापित की गई। उसकी प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि विधान के साथ की गई। राजमहल निवासी (वर्तमान में मालदा निवास) अनूप कुमार अग्रवाल ने मंदिर निर्माण का कार्य ने सिरे से कराकर उसे भव्य रूप प्रदान किया। मंदिर निर्माण कार्य की देखरेख में उनके बड़े भाई विनोद कुमार अग्रवाल एवं उनके मित्र स्थानीय अधिवक्ता प्रदीप कुमार प्रमाणिक ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विदित हो कि प्रारंभिक समय में उक्त शनिदेव मंदिर की चारदीवारी व छत का निर्माण कार्य तत्कालीन बीडीओ संदीप कुमार की माता जमुआ गिरिडीह निवासी जयश्री देवी (पति गिरिवर नंदन प्रसाद) द्वारा कराया गया था। पुरोहित जन जनार्धन उपाध्याय, राम पंडित, राजेश पंडित द्वारा दर्जनों भक्तों की उपस्थिति में भगवान शनिदेव की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण-प्रतिष्ठा किया गया। प्राण-प्रतिष्ठा उपरांत हवन यज्ञ व पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। मौके पर स्थानीय भक्तजनों के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्ता आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी