पोलियो अभियान में 98.81 फीसद लक्ष्य हासिल

इस वर्ष साहिबगंज जिले में 263763 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 260627 बच्चों को दवा पिलाई गई तथा जिले में 98.81 फीसद लक्ष्य हासिल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:09 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:09 PM (IST)
पोलियो अभियान में 98.81 फीसद लक्ष्य हासिल
पोलियो अभियान में 98.81 फीसद लक्ष्य हासिल

साहिबगंज : जिले में पल्स पोलियो अभियान में 98.81 फीसद लक्ष्य हासिल किया गया है। साहिबगंज जिले को पोलियो मुक्त बनाने में अपना श्रेष्ठ योगदान देने के लिए उपायुक्त चितरंजन कुमार ने जिलेवासियों को धन्यवाद दिया। कहा कि जिले में 20 से 22 तक पोलियो उन्मूलन के लिए हर प्रखंड में अभियान चलाया गया था। इसमें बूथ स्तर पर तथा घर घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा सफलतापूर्वक पिलाई गई। इस वर्ष साहिबगंज जिले में 2,63,763 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें 2,60,627 बच्चों को दवा पिलाई गई तथा जिले में 98.81 फीसद लक्ष्य हासिल किया। डीसी ने कहा कि सभी कालाजार उन्मूलन में भी अपना शत प्रतिशत एवं सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे जिससे साहिबगंज जिला कालाजार मुक्त हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी