पीएम का जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले में सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया। शहर के बड़ी धर्मशाला में उनके फोटो पर तिलक लगाकर व केट काटकर स्वस्थ्य और दीर्घायु रहने की कामना की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 09:13 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 09:13 PM (IST)
पीएम का जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक
पीएम का जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक

जागरण टीम, साहिबगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिले में सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाया। शहर के बड़ी धर्मशाला में उनके फोटो पर तिलक लगाकर व केट काटकर स्वस्थ्य और दीर्घायु रहने की कामना की गई। शहर के समाजसेवियों, विश्वकर्मा पूजा समिति के आयोजनकत्र्ता, चाय दुकान संचालक, सब्जी विक्रेता एवं गरीब असहाय को अंग वस्त्र एवं मिठाई खिलाकर विधायक अनंत ओझा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रव्यापी सेवा समर्पण अभियान 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत जिले के सभी 14 मंडलों में जनसेवा कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन त्याग, समर्पण और सेवा का प्रतीक हैं। मौके पर रहे नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश तिवारी, नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, गरिमा साह, जय प्रकाश सिन्हा, सुनील सिंह, कमल महावर, अनिमेष सिन्हा, गौतम यादव, विनोद चौधरी, ज्योति शर्मा, संगीता सिन्हा, प्रमोद झा, सौरभ मिश्रा, संजय पंडित, गौतम पंडित आदि थे।

कोटालपोखर : बरहड़वा एवं कोटालपोखर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत, नगर अध्यक्ष सह भाजपा नेता श्यामल कुमार दास, जिला महामंत्री ललिता देवी आदि मौजूद थे। इधर हिदू धर्म रक्षा मंच ने पीएम का जन्मदिन होटल आरबी पैलेस में मनाया। कार्यक्रम का संचालन हिदू धर्म रक्षा मंच के जिला महामंत्री अमित कुमार भारती ने किया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी के नेतृत्व में बूथ संख्या 150 मयूरकोला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, जिला कमेटी सदस्य रंजीत कुमार साह, राजेश कुमार साह, मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

बोरियो : भाजपा के कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सलखु सोरेन की अगुवाई में हरिणचारा मोड़ के पास भा कार्यकर्ता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। झ्स अवसर पर भाजपा महामंत्री मरांग मरांडी, मनीष ठाकुर मौजूद थे।

राजमहल : प्रखंड एवं नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच फल बांटे। भाजपा नगर समिति के अध्यक्ष अजय चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा व महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष वंदना साहा की अगुवाई में क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों एवं महापुरुषों के स्मारक स्थलों पर शाम के समय दीपोत्सव मनाया। मौके पर कार्तिक साहा, किशोर जैन, राजू सरकार, सिटू मिश्रा, मंजू सिंह, धर्मवीर पासवान, शशि कर्ण, ओमप्रकाश साहा, अर्जुन प्रमाणिक, शेखर बर्मन, दीपक चंद्रवंशी, सूरज साहा, अरुण प्रमाणिक, किशोर चौधरी, भागीरथ महतो आदि थे।

पतना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष पंकज ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड के केंदुआ चौक स्थित शिव मंदिर में प्रधानमंत्री की तस्वीर के सामने केक काटा गया।

पूर्व सैनिकों व किसानों को किया सम्मानित

साहिबगंज : भाजपा किसान मोर्चा ने शुक्रवार को महादेवगंज स्थित जोकमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्म दिवस मनाया गया। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने पूर्व सैनिकों व प्रगतिशील किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण के लिए अनेक योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया हैं। इस मौके पर कृष्णा शर्मा, पवन संह, कुंदन पासवान, राम नारायण केसरी, अमित कुमार तोदी, मनोज केसरी, ओम भरतीया, सुरेश बजाज आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी