पीएम मोदी ने जनता से किए वादों को किया पूरा

प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा जनता से किया था उसे पूरा किया। झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार प्रदेश में जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किया। जनता आज भी उसे याद कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:56 PM (IST)
पीएम मोदी ने जनता से किए वादों को किया पूरा
पीएम मोदी ने जनता से किए वादों को किया पूरा

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : साहिबगंज नगर मंडल भाजपा की समीक्षात्मक बैठक नगर भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजेश्वरी टाकीज हाल परिसर में हुई। इसमें विधायक अनंत ओझा भी उपस्थिति थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादा जनता से किया था उसे पूरा किया। झारखंड की पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार प्रदेश में जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किया। जनता आज भी उसे याद कर रही है। अब लोगों को लग रहा है कि भाजपा की सरकार ही अच्छी थी। आज प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हैं। राज्य में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है। राज्य सरकार के कुशासन से राज्य की जनता त्रहिमाम कर रही है। वर्तमान सरकार की कार्यशैली लोगों की नजर में हैं। सरकार की नाकामी के खिलाफ जब भाजपा कार्यकर्ता विरोध करते हैं तो वर्तमान सरकार के इशारे पर उनपर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप गर्व के साथ जनता के बीच जाएं और केंद्र सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं से उन्हें अवगत कराएं। मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, भाजपा जिला मंत्री गरिमा साह, गौतम यादव, जय प्रकाश सिन्हा, प्रमोद पांडेय, महेंद्र पोद्दार, कौशल किशोर ओझा, विनोद चौधरी, आनिमेष सिन्हा, संजय पंडित, प्रमोद झा, लक्ष्मण मोदी, बबलू तिवारी, प्रकाश भारती, संजीव पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी