भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से मिलती सुख शांति

संवाद सहयोगी उधवा उधवा प्रखंड की उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के नौघरिया में तीन दिवसीय 24

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:09 PM (IST)
भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से मिलती सुख शांति
भगवान श्रीकृष्ण की आराधना से मिलती सुख शांति

संवाद सहयोगी, उधवा : उधवा प्रखंड की उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के नौघरिया में तीन दिवसीय 24 पहर लीला संकीर्तन का समापन शनिवार की देर रात हो गया। इसमें पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले से जयदेव दास महतो, रायगंज जिले से पुतुल रानी दास, मधुघाट से चंदना दास, मालदा जिले के मानिकचक से सचिद्र नाथ मंडल व साहिबगंज जिले के रूपचांद महतो सहित अन्य कलाकारों ने भाग लिया।

सभी कलाकारों ने बारी-बारी से भगवान श्रीकृष्ण की जीवनी के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने से सुख, शांति की प्राप्ति होती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कमेटी की ओर से शारीरिक दूरी का खासा ध्यान रखा गया। कमेटी की ओर से कार्यक्रम स्थलों में विभिन्न प्रकार के श्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। कमेटी ने श्रद्धालुओं के बीच मास्क तथा सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इस बार कमेटी की ओर से मेला का आयोजन नहीं किया गया। कार्यक्रम के अंत में रविवार को स्थापित श्रीकृष्ण के प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। मौके पर मधु मंडल, राहुल मंडल, कुश किशोर मंडल, सुभेष मंडल, संजीव मंडल, विष्णु गोशाई, सिकेन मंडल, धरनीधर दास, सुशांत महाराज, पंचू मंडल, रवि मंडल, उदय मंडल, असीत मंडल, श्रवण मंडल, दीपक मंडल आदि ने सहयोग प्रदान किया।

आज निकाली जाएगी वारि कलश यात्रा:

संवाद सहयोगी, बोरियो : नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को चैती दुर्गा मंदिर महावीर टोला से मोरंग नदी तक वारि कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल लोग मोरंग नदी में जल भरकर पुन: मंदिर प्रांगण में वापस आएंगे। इसके साथ ही देवी का पट श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिया जाएगा। रविवार को मां के छठे स्वरूप कात्यानी की पूजा-अर्चना पंडित सुबोध पांडेय ने करायी। मौके पर संरक्षक ओम भगत, प्रभु साह, मनोज रक्षित, बमबम कुमार, रंजीत साह, विनय साह, शंभू साह, कैलाश साह, राजू राम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी