गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

जाटी साहिबगंज/राजमहल जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को गंगा दशहरा मन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:13 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:13 PM (IST)
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

जाटी, साहिबगंज/राजमहल : जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रविवार को गंगा दशहरा मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बिजली घाट, शकुंतला सहाय घाट समेत अन्य गंगा तट पर पहुंच पर गंगा स्नान कर वहां स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। गरीब असहाय के बीच दान किया। वैसे लॉकडाउन की वजह से गंगा घाटों पर पहले की तरह भीड़-भाड़ नहीं थी।

गरम घाट पर सिंह वाहिनी कंपनी की ओर से गंगा पूजन एवं महाआरती का आयोजन किया गया। समाजसेवी सह व्यवसाई राजेश कुमार यादव की अगुवाई में गंगा पूजन किया गया। पुरोहित जय कुमार दुबे की अगुवाई में बनारस से आयी 60 सदस्य टीम ने गंगा पूजन के बाद गंगा आरती की। इस मौके पर डमरू वादन और शंखनाद से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। पूजा अर्चना के बाद 11 क्विटल दूध, सवा क्विटल लड्डू, सवा क्विटल बुंदिया, सवा क्विटल आम, 1100 नारियल, शहद, अक्षत के अलावे काफी मात्रा में पुष्प मां गंगा को समर्पित करते हुए उसमें प्रवाहित की गई। कंपनी की ओर से देर शाम बिजली घाट में भी गंगा आरती का आयोजन किया गया।

पूजा के दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव, राहुल, दीवाना, मदन झा, योगी जादव, बबलू सिंह, जुलाई यादव, शिव लखन आदि समेत बड़ी संख्या में लोक गंगा घाट पर मौजूद थे। राजमहल स्थित विभिन्न गंगा घाटों पर गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजन किया। सूर्यदेव घाट पर गंगा स्नान के लिए तीनपहाड़, बोरियो, बरहेट, कोटालपोखर, उधवा इत्यादि क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे। गंगा दशहरा के मौके पर महिलाओं ने गंगा स्नान कर गंगा तट पर ही मां गंगा की पूजा करते हुए आम फल को दान किया। सूर्यदेव घाट के अतिरिक्त संगत घाट, कालीघाट, रामघाट, बजरंग घाट, हनुमान घाट, महाजनटोली घाट इत्यादि में भी भक्तों ने गंगा स्नान किया तथा पूजन उपरांत आम फल का दान किया। गंगा दशहरा के मौके पर लोगों ने बच्चों का मुंडन भी कराया।

chat bot
आपका साथी