डेंगू व चिकनगुनिया का सताने लगा डर

सवांद सहयोगी बोरियो बरसात के मौसम में बोरियो बाजार व बोरियो संताली पंचायत के अधिकतर म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:21 PM (IST)
डेंगू व चिकनगुनिया का सताने लगा डर
डेंगू व चिकनगुनिया का सताने लगा डर

सवांद सहयोगी, बोरियो : बरसात के मौसम में बोरियो बाजार व बोरियो संताली पंचायत के अधिकतर मुहल्लों की स्थिति नारकीय हो गई है। वहां रहना मुश्किल हो गया है। इनलोगों की कोई सुध लेने वाला नहीं है। बोरियो थाना रोड से लेकर विधायक लोबिन हेम्ब्रम के घर तक जाने वाली कच्ची सड़क पर तो इन दिनों चलना मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में आदर्श नगर के लगभग प्रत्येक घर में पानी घुस जाता है। वैसे सालभर घर के बाहर पानी जमा रहता है। यहां गंदे पानी और किचड़ का एक छोटा सा तालाब बन गया है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण यह स्थिति हो गई है। यहां के लोग सालोंभर जमे हुए गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। मुहल्ले के स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण का मांग बोरियो संताली के मुखिया और प्रखंड प्रशासन से कई बार की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। अब मोहल्ले के लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारी का होने का डर सता रहा है ढ्ढ मालूम हो कि पंचायत की ओर से नाली सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया जाता है लेकिन जहां नाली का निर्माण होना चाहिए वैसे जगहों में नाली का निर्माण नहीं होने के कारण जलजमाव से लोग परेशान हैं। बीडीओ दयानंद कारजी ने जेई को स्थल निरीक्षण करने को कहा गया है। शीघ्र ही वहां नाले का निर्माण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी