धान के पैसे के लिए खेतों में रोपी राजनीति

संवाद सहयोगी साहिबगंज झारखंड सरकार ने किसानों से धान खरीदा मगर महीनों बाद भी पूरी कीमत क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 05:37 PM (IST)
धान के पैसे के लिए खेतों में रोपी राजनीति
धान के पैसे के लिए खेतों में रोपी राजनीति

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : झारखंड सरकार ने किसानों से धान खरीदा, मगर महीनों बाद भी पूरी कीमत का भुगतान नहीं किया। अब यह मुद्दा तूल पकड़ने लगा है। भाजपा ने इसके खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। भाजपाइयों ने शुक्रवार को खेतों में धरना-प्रदर्शन किया और सरकार को जमकर कोसा। साहिबगंज जिले में इसका व्यापक असर दिखा। हर प्रखंड के खेतों में भाजपाइयों का जमावड़ा लगा था।

जिला कमेटी के सदस्य महादेवगंज में धरना पर बैठे। राजमहल के विधायक अनंत ओझा ने कहा कि अब तक धान की पूरी राशि का भुगतान नहीं हुआ है। किसानों ने नवंबर-दिसंबर में सरकार को धान बेचा था। कुछ किसानों को आधी राशि मिली। इस राशि के उनकी जरूरतें पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब धान रोपने का समय आ गया है। जिले में मक्का की खेती अच्छी होती है। खेती के लिए भी उनके पास पैसे नहीं हैं। इसलिए औने-पौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर हो जाते हैं। विधायक ने कहा कि झारखंड सरकार क्रय केंद्र खोलकर किसानों को जल्द भुगतान करे। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव ने कहा कि राज्य में किसानों के साथ मजाक हो रहा हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिमेश सिन्हा, साहिबगंज ग्रामीण प्रखंड अध्यक्ष संजय मंडल, माणिक साह, गरिमा कुमारी, अरविद गुप्ता, मनोज ओझा, मनोज यादव, ओम प्रकाश पांडेय, जय प्रकाश ठाकुर आदि मौजूद थे।

बरहड़वा व कोटालपोखर में धरना

कोटालपोखर : बरहड़वा एवं कोटालपोखर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खेतों में हेमंत सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। बरहड़वा मंडल क्षेत्र में लबदा गांव के निकट खेत में भाजपा के जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी तथा पूर्व जिलाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। कोटालपोखर में मंडल अध्यक्ष प्रणव सिंह, कोटालपोखर सिउलीडांग गांव के निकट भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष विकास कुमार भगत व मयूरकोला गांव के निकट किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कमल कृष्ण भगत, जिला महामंत्री ललिता देवी, नगर अध्यक्ष श्यामल कुमार दास, नगर उपाध्यक्ष लोकेश कुशवाहा, बरहड़वा मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद साहा, छठूलाल साह, रवींद्र भगत, प्रदीप भगत, अनुभव भगत, विक्की गुप्ता, अशोक कुमार साहा, भवेश साहा, अनूपलाल रजक, अमित गुप्ता, वीरेंद्र साह, सलीम शेख, फारूक शेख, प्रफुल्ल साहा, मनोज साहा आदि थे।

------------------

बरहेट मंडल के कार्यकर्ताओं का खेतों में धरना

बरहेट : भाजपा युवा मोर्चा बरहेट मंडल की ओर से बरमसिया गांव में युवा मोर्चा बरहेट मंडल के महामंत्री मेरिनिला सोरेन के नेतृत्व में धरना हुआ। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भारती, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कैलाश साह, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार डोकानिया, हीरालाल पंडित, सुनील मडैया, महेश्वर पंडित, राजू साह आदि थे।

--------------------

किसानों को जल्द करें भुगतान

पतना : भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमगाछी, केंदुआ और बड़तल्ला में खेतों में धरना दिया। प्रखंड महामंत्री मिथुन पंडित ने कहा कि धान की खेती का समय आ चुका है और सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सह एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री सनातन मुर्मू, उपाध्यक्ष अजय बागति, मंत्री देवनंदन पंडित, किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र तुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया देवी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष विमल तुरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ओमियो गोराई आदि थे।

------------------

राजमहल में भी किया धरना-प्रदर्शन

राजमहल : भारतीय जनता पार्टी राजमहल नगर एवं प्रखंड इकाई ने क्रमश: भाजपा नगर अध्यक्ष अजय चौधरी एवं भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। नगर महामंत्री शशि कर्ण, किशोर जैन ओमप्रकाश साहा, सिटू घोष, आशुतोष विश्वास, बबलू शेख तथा ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत प्राणपुर कोयला बाजार में प्रखंड अध्यक्ष वीरेन चंद्र साहा, मनोज मंडल, मंडल अध्यक्ष राजमहल ग्रामीण ओबीसी मोर्चा जीतेन मंडल, विष्णु मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी