हरियाली को बचाना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व

संवाद सहयोगी साहिबगंज विश्व पृथ्वी दिवस पर गुरुवार को साहिबगंज कॉलेज के भू विज्ञान विभाग व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 09:57 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 09:57 PM (IST)
हरियाली को बचाना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व
हरियाली को बचाना हमारा नैतिक उत्तरदायित्व

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : विश्व पृथ्वी दिवस पर गुरुवार को साहिबगंज कॉलेज के भू विज्ञान विभाग व एनएसएस की ओर से जूम एप के माध्यम से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता भू वैज्ञानिक विशेषज्ञ व कोयला मंत्रालय के डॉ. अनिल सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति ने पर्यावरण व हरियाली को मुफ्त में दिया है। उसे बचाना हमारा उत्तरदायी हैं। इसलिए हम जितना भी इससे लेते हैं, उतना इसे वापस भी करना है। हर हाल में हमें प्रकृति को संवारकर व सरोजकर अपने आने वाली पीढि़यों को साफ जल व स्वच्छ हवा देना हमारा दायित्व है। इसके लिए हमें धरती को बचाना होगा। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि पृथ्वी मानव, पशु, पक्षी व अन्य जीव जंतु का घर है। इस पृथ्वी में प्रकृति का उपयोग करने का सभी का अधिकार है न की नष्ट करने का अधिकार। पृथ्वी किसी एक के लिए नहीं बल्कि हम सभी के लिए हैं। भारत के अलावा दुनिया के सभी देश के लोग पृथ्वी और पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं ताकि हर कोई कदम से कदम मिलाकर पृथ्वी को बचाने का संकल्प धारण करें। आज कोरोना वैश्विक महामारी संकट में ऑक्सीजन के लिए लोग जान गंवा रहे हैं। लोगों के जीवन को बचाने के लिए मुनष्य को अपनी सोच में परिवर्तन लाकर पृथ्वी में पुन: हरियाली लाना होगा। मौके पर एनएसएस की काजल कुमारी, सिकेश कुमार मंडल, गंगा प्रहरी मणिकांत मंडल, कनक लता, संतोष कुमार, विनय कुमार टुडू, रोहित, सोनू, पुष्पा कुमारी, मो. हैदर अली, राजा, संजय कुमार ठाकुर, एनएमसीजी से अमिताभ आदि थे।

chat bot
आपका साथी