व्यवसायी के अपहरण व हत्या में एक और गिरफ्तार

संवाद सहयोगी साहिबगंज बोरियो के थाना रोड निवासी अरुण साह के अपहरण व हत्या में एक और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:18 AM (IST)
व्यवसायी के अपहरण व हत्या में एक और गिरफ्तार
व्यवसायी के अपहरण व हत्या में एक और गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : बोरियो के थाना रोड निवासी अरुण साह के अपहरण व हत्या में एक और आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर ने दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में संताल लिबरेशन आर्मी का नाम सामने आया था। उसके सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बोरियो के बड़ा चांदवासी से होपना हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया है। उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वह घटना की रात से ही अपराधियों को खाना, पानी तथा कई अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता था। इस संगठन के सदस्यों का पूर्व में भी अपहरण की घटनाओं में संलिप्तता पाई गई है। कांड में संलिप्त सभी अपराध कर्मियों की पहचान की गई है जिसकी गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के सदस्य लगातार छापेमारी की जा रही है। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ विजय आशीष कुजूर, बोरियो थाना प्रभारी धनपति लोहरा, प्रणीत पटेल, गौरव कुमार, सुनील कुमार, विवेक शर्मा, वाजिद अली, ज्योत्सना महतो, सुमित्रा कच्छप, जीतन तिग्गा ,नवीन कुमार मनोज कुमार, रत्नेश्वर कुमार सिंह आदि शामिल थे। गौरतलब हो कि 20 जून को फिरौती के लिए अनाज व्यवसायी अरुण साह का अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में अरुण साह की पत्नी पुतुल देवी ने मामला दर्ज कराया था। बाद में अरुण साह की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी