भूमि विवाद में भाई की हत्या में भाई गिरफ्तार

राधानगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात फुदकीपुर महाजन टोला गांव में छापेमारी कर हत्या के नामजद आरोपित सुरजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:49 PM (IST)
भूमि विवाद में भाई की हत्या में भाई गिरफ्तार
भूमि विवाद में भाई की हत्या में भाई गिरफ्तार

उधवा : राधानगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात फुदकीपुर महाजन टोला गांव में छापेमारी कर हत्या के नामजद आरोपित सुरजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को उसे जेल भेज दिया।

विगत हो कि दो माह पूर्व राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर पिता ने अपने ही बेटे मनोज मंडल को मारपीट कर घायल कर दिया था। बाद में परिजन घायल मनोज को इलाज के लिए उधवा के एक निजी अस्पताल भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने के कारण बेहतर इलाज के लिए रेफर करने पर उसे मालदा ले जाया गया था लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया जा सका। परिजन उसे वापस घर ला रहे थे तभी राधानगर गांव के आसपास मनोज मंडल ने दम तोड़ दिया था।

मामले को लेकर मनोज मंडल की पत्नी आरती देवी के बयान पर राधानगर थाना में ससुर सुबोल मंडल, सास चानू देवी, ननद चंदना कुमारी तथा देवर सुरजीत मंडल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एक अन्य आरोपित चंदना कुमारी फरार है।

chat bot
आपका साथी