टीका से कोई भी बच्चा न रहे वंचित

संवाद सहयोगी राजमहल प्रखंड सभागार में आगामी 27 28 व 29 जून को चलने वाले पल्स पोलियो टीका

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:32 PM (IST)
टीका से कोई भी बच्चा न रहे वंचित
टीका से कोई भी बच्चा न रहे वंचित

संवाद सहयोगी, राजमहल : प्रखंड सभागार में आगामी 27, 28 व 29 जून को चलने वाले पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। विभाग की ओर से बतौर प्रशिक्षक बीपीएम अमित कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि एक भी बच्चा छूटे ना, पोलियो टीकाकरण अभियान का चक्र टूटे ना, के लक्ष्य के साथ सभी बूथकर्मियों को अपना योगदान देना है। इस क्रम में बताया गया कि पहले दिन बूथ के माध्यम से शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को टीका लेना है। दूसरे व तीसरे दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर खुराक पिलानी है। अमित कुमार ने कहा कि एक भी बच्चा ना छूटे, इसपर ध्यान देना है। समय पर बूथ पर पहुंचे और बच्चों को खुराक पिलाने के बाद प्रपत्र का संधारण सही तरीके से करना है।

मंडरो : पल्स पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया को प्रशिक्षण दिया गया। इसका शुभारंभ मंडरो बीडीओ श्रीमान मरांडी, डॉक्टर नित्यानंद सिंह, पिरामल स्वास्थ्य के संजीव कुमार चौधरी एवं डब्लूएचओ मॉनीटर निमाय चंद्र दास ने दीप जलाकर किया। प्रशिक्षण में बताया गया कि शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद खुराक अवश्य पिलानी है। इसको को लेकर प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि पोलियो बूथ कवरेज कम से कम 90 प्रतिशत से अधिक सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहिया को लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद मंडरो बीडीओ ने कोविड-19 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सेविका एवं सहिया को पंचायत स्तर पर एक ग्राम सभा आयोजित कर कोविड-19 का टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करने के बारे में बताया गया। मौके पर डॉ एनएन सिंह, महिला प्रवेक्षिका शांति हांसदा, शर्मिला मुर्मू, बीटीओ संजीव कुमार चौधरी, डब्लूएचओ मॉनीटर निमाय चंद्र दास, बीटीटी अब्दुल लतिब, प्राव हेम्ब्रम, सेविका हेलेन मालतो, प्रतिमा कुमारी, ग्रेसी हेम्ब्रम, मुन्नी सोरेन, बोरोनेनिका हेम्ब्रम, रंभा देवी, साल बिना मुर्मू, अनीता मुर्मू आदि थे।

chat bot
आपका साथी