मानव तस्करी की रोकथाम के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी

जागरण संवाददाता साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बुधवार को जिले में मानव तस्करी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:02 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:02 PM (IST)
मानव तस्करी की रोकथाम के लिए 
बनाए गए नोडल पदाधिकारी
मानव तस्करी की रोकथाम के लिए बनाए गए नोडल पदाधिकारी

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने बुधवार को जिले में मानव तस्करी की रोकथाम को नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण, दुष्कर्म, हत्या, बाल संरक्षण को लेकर पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी को साहिबगंज जिला का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। इनका वाट्सएप नंबर 9470591081 को सार्वजनिक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले का कोई भी नागरिक महिला अत्याचार, महिलाओं के शोषण, दुष्कर्म, हत्या, बाल संरक्षण से संबंधित शिकायतों की जानकारी दे सकता है। इस नंबर पर जानकारी देने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साहिबगंज जिले में बाल व महिला अत्याचार की घटनाओं को लेकर पुलिस कार्रवाई के लिए सक्रियता बढ़ा दी गई है।

chat bot
आपका साथी