स्वस्थ व्यक्तियों के बिना स्वस्थ परिवार नहीं : सीएस

संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक गोष्ठी भी हुई। इसमें सिविल सर्जन एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 10:05 PM (IST)
स्वस्थ व्यक्तियों के बिना स्वस्थ परिवार नहीं : सीएस
स्वस्थ व्यक्तियों के बिना स्वस्थ परिवार नहीं : सीएस

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के समापन पर शनिवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन परिसर में सिविल सर्जन डा. अरविद कुमार, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. थामस मुर्मू एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने पौधारोपण किया। इसके बाद संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एक गोष्ठी भी हुई। इसमें सिविल सर्जन एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी ने मानसिक स्वास्थ्य के बारे में चर्चा की। सिविल सर्जन ने कहा कि हमें अपने समाज में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की जरूरत है। साथ ही प्रगति के लिए सभी प्रकार का स्वास्थ्य और सेहत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्तियों के बिना एक स्वस्थ परिवार और व्यापक रूप में एक स्वस्थ समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऐसा देखा जा रहा है कि लोग डिप्रेशन का शिकार हुए हैं इसलिए यह आवश्यक है कि डिप्रेशन या अन्य मानसिक बीमारियों के प्रति सजग रहा जाए एवं सकारात्मक सोच के साथ कुछ नया करते रहा जाए जिससे हमारा मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को व्यायाम, दौड़, सुबह उठना जैसी आदतों को अपनी रोजमर्रा की जिदगी में शामिल करना चाहिए यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद होगा। इस अवसर पर डीपीएम अनिमा किस्कू, अश्वनी सिन्हा, अनिल कुमार ठाकुर, अमित कच्छप, सुरोजित, अमित शांडिल्य, तौसीफ अहमद, राजीव कुमार पाल, सोमनाथ प्रसाद साह, चंद्रभूषण कुमार, मुनीजी पांडे, सुधीर किस्कू आदि थे।

chat bot
आपका साथी