माथाडीह के एक ही घर के नौ लोग डायरिया से आक्रांत

संवाद सहयोगी मंडरो मंडरो प्रखंड की पिडरा पंचायत के माथाडीह गांव में भी शनिवार को एक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:01 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:01 PM (IST)
माथाडीह के एक ही घर के नौ लोग डायरिया से आक्रांत
माथाडीह के एक ही घर के नौ लोग डायरिया से आक्रांत

संवाद सहयोगी, मंडरो : मंडरो प्रखंड की पिडरा पंचायत के माथाडीह गांव में भी शनिवार को एक ही घर के नौ लोग डायरिया से आक्रांत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया। प्रभावित लोगों में तालामय मरांडी, बर्ना हेंब्रम, ताला हेंब्रम, मरांग कुडी मुर्मू, सुनीता हांसदा, अजीत हेंब्रम, तल्लु हेंब्रम, कविता मुर्मू, लुखिया मुर्मू हैं। खबर मिलते ही बीडीओ नरेश कुमार मुंडा ने मिर्जाचौकी स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएचओ मोहन सिंह जाटव, एएनएम विभा कुमारी, नवरतन सिन्हा व एमपीडब्लू नवरत्न चंद्र रमन के साथ माथाडीह गांव पहुंच कर डायरिया से पीड़ित लोगों का इलाज कर रहे हैं। माथाडीह गांव में तालामय मरांडी के घर में शुक्रवार की रात चावल व मछली बनी थी। बताया जाता हैं कि दूषित जल की मछली होने के कारण लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सीएचओ मोहन सिंह जाटव ने बताया की मंडरो बीडीओ द्वारा सूचना मिली थी कि इस गांव में भी डायरिया महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। इसी सूचना पर यहां पहुंच कर डायरिया पीड़ित लोगों का जायजा लिया गया है और स्लाइन चढ़ाकर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल डायरिया पीड़ितों की हालत में सुधार हो रहा है। कल हुई थी खैरबन्नी में डायरिया से वृद्ध की मौत

मंडरो प्रखंड की पिडरा पंचायत के खैरबन्नी गांव में डायरिया बीमारी फैल गई है। गुरुवार की रात 70 वर्षीय वृद्धा जोगनी मसोमात की मौत डायरिया की चपेट में आने से हो गई। वहीं 12 वर्षीय अजय कुमार, 24 वर्षीय अंजना देवी, 60 वर्षीय सावित्री देवी, 40 वर्षीय अमरजीत राय पीड़ित थे।

जानकारी के अनुसार खैरबननी गांव में दूषित जल, असमय खान पान एवं कड़ाके की धूप में धनरोपनी की वजह से लोगों के डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी