कोटालपोखर में नजरूल इस्लाम का क्रशर सील
संवाद सहयोगी कोटालपोखर (साहिबगंज) कोटालपोखर थाना क्षेत्र में संचालित नजरूल इस्लाम के क्रशर
संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज) : कोटालपोखर थाना क्षेत्र में संचालित नजरूल इस्लाम के क्रशर को बुधवार को एसडीओ हरिवंश पंडित व सीओ बरहड़वा देवराज गुप्ता ने सील कर दिया। दोनों अधिकारियों ने कई पत्थर खदान व क्रशर का निरीक्षण किया। इस दौरान पीपलजोड़ी उरमा टोला में संचालित क्रशर के संचालक से कागजात की मांग की गई। संचालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर एसडीओ ने क्रशर को सील कर दिया गया। एसडीओ ने बताया कि कोटालपोखर थाना क्षेत्र में संचालित लगभग आधा दर्जन पत्थर खदान व क्रशर का निरीक्षण किया गया। संचालक नजरुल इस्लाम कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस कारण क्रशर को सील कर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध पत्थर खदान एवं क्रशर का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जो व्यक्ति बिना कागजात के पत्थर क्रशर एवं खदान का संचालन करेंगे उन विरोध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीओ के आगमन की सूचना मिलते ही पत्थर व्यवसायों में हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल बन गया। एसडीओ के इस निरीक्षण से पत्थर व्यवसायों में दहशत का माहौल है।