भूख हड़ताल पर रहे नगर पंचायत कर्मी

संवाद सहयोगी राजमहल मानदेय व वेतन में हो रहे विलंब नियमित कर्मचारियों को शत प्रतिशत सर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:43 PM (IST)
भूख हड़ताल पर रहे नगर पंचायत कर्मी
भूख हड़ताल पर रहे नगर पंचायत कर्मी

संवाद सहयोगी, राजमहल : मानदेय व वेतन में हो रहे विलंब, नियमित कर्मचारियों को शत प्रतिशत सरकार से वेतन प्राप्त नहीं होने के विरोध में नगर पंचायत कर्मी सह सचिव कर्मचारी संघ झारखंड लोकल बाडीज इंप्लाइज फेडरेशन राजमहल नगर पंचायत शाखा के सचिव नीरज मुखर्जी ने दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल के दूसरे दिन नीरज मुखर्जी ने कहा कि कर्मियो को मानदेय की नई दर लागू नहीं होने एवं ईपीएफ की अद्यतन राशि जमा नहीं किया जा रहा है। नगर पंचायत में कर्मचारियों के कई माह से वेतन एवं मानदेय भुगतान में काफी विलंब हो रहा है। इसके चलते अल्प वेतनभोगी कर्मचारी परिवार भरण पोषण के लिए एक प्रकार से भीख मांगने को विवश हैं। नियमित कर्मचारियों को शत प्रतिशत वेतन सरकार से प्राप्त नहीं होने पर निकाय पर ही आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पूर्व से ही कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। कोरोना काल में भी उन लोगों ने पूर्ण समर्पण भाव से कार्य किया। मानदेय कर्मचारियों के ईपीएफ की अद्यतन राशि जमा होने नहीं होने के कारण वे लोग इसके लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि निकाय कर्मियों की समस्या के समाधान हेतु झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन द्वारा बीते 20 जुलाई को धरना प्रदर्शन भी किया गया था। इसके बाद भी कोई पहल नहीं हुई। निकाय कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए निकाय स्तर से ही पहल संभव है। उन्होंने कहा कि यदि इस दो दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल के बाद भी समस्याओं के निराकरण हेतु कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो नगर पंचायत राजमहल के कर्मचारियों को विवश होकर आंदोलनात्मक रुख अपनाना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी