लोगों को वैक्सीन लेने के लिए करें प्रेरित

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) भाजपा तीनपहाड़ मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कन्ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:35 PM (IST)
लोगों को वैक्सीन लेने के लिए करें प्रेरित
लोगों को वैक्सीन लेने के लिए करें प्रेरित

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : भाजपा तीनपहाड़ मंडल कार्यसमिति की बैठक सोमवार को कन्हैया स्थान प्रांगण के सामुदायिक भवन में प्रखंड अध्यक्ष सागर मंडल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक अनंत कुमार ओझा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम भारत माता, डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सागर मंडल ने विधायक को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। मौके पर विधायक ने कहा कि कोरोना काल में जब किसी अन्य पार्टी के लोग अपने अपने घर में थे तब भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन माध्यम से हर जरूरतमंदों तक राशन सामग्री, दवा, ऑक्सीजन, मास्क, सैनिटाइजर अन्य सामग्री पहुंचा रहे थे। इसलिए भारतीय जनता पार्टी सत्ता नहीं सेवा के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कार्यकत्र्ता पार्टी की रीढ़ हैं जिला स्तर से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता समन्वय स्थापित कर पार्टी को मजबूत बनाने के दिशा में कार्यकर्ता कार्य करें। उन्होंने कार्यसमिति की बैठक में आये हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कोरोना का संकट अभी गया नहीं इसलिए अपने अपने क्षेत्र एवं बूथों पर जाकर कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करें। उन्होंने ने कहा हमारा बूथ,वैक्सीन युक्त के संकल्प के साथ हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को कार्य करना हैं। प्रधानमंत्री मोदी 18 वर्ष के ऊपर सभी वर्गो के लिए मुफ्त में टिका उपलब्ध करवा रहे हैं। लोगो को कोरोना टिका लेने लिए प्रेरित करें जिस से कोरोना महामारी के तीसरी लहर से हमलोग बच सके। मौके पर कार्तिक साह, सोनेलाल ठाकुर, राजेश मंडल, देवदास पाल, हरिदास मंडल, सुरेंद्र सिंह, सुजीत राय, राज किशोर उपाध्याय, शंकर ठाकुर, चंदन श्रीवास्तव, मुन्ना मंडल, धीरेन रविदास, चंदन महतो, राजकुमार साह, दिवाकर मंडल, दिगंबर कर्मकार, अमित मंडल, शिवशंकर मंडल, अमरेंद्र सिंह, जयकांत मंडल, रामदेव मंडल, अमित वर्मा, मनोज मंडल, सीमा देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी