मोदी सरकार किसानों की भलाई के लिए कृत संकल्पित

संवाद सहयोगी साहिबगंज भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 08:57 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 08:57 PM (IST)
मोदी सरकार किसानों की भलाई के लिए कृत संकल्पित
मोदी सरकार किसानों की भलाई के लिए कृत संकल्पित

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बैठक भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में मंगलवार को हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भूपेंद्र यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजकुमार चाहर और केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी सहित भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि मौजूदा मोदी सरकार किसानों की भलाई के लिए कृतसंकल्पित है। सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं शुरू की है और इसका लाभ किसानों को मिलने लगा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, स्वाइल हेल्थ कार्ड योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट योजना, नीम कोटेड यूरिया का लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 1.36 लाख करोड़ की राशि पहुंचाई जा चुकी है। बजरंगी यादव ने कहा कि किसानों का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

chat bot
आपका साथी