मोदी सरकार भारत के नागरिकों पर जबरन थोप रही अपनी नीति: वृंदा

पाकुड़ विधान सभा के सीपीआईएम प्रत्याशी का.मो इकबाल के पक्ष मे सीपीआईएम के स्टार.प्रचारक नेत्री वृन्दा करता ने बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बिन्दुपाड़ा और पुराना पलासबोना मे चुनवी जन सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करती हुई कही कि भाजपा और आरएसएस ने नागरिक विधयक बिल ( एनआरएसी ) लागु कर संबिधान पर हमाला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:38 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 12:38 AM (IST)
मोदी सरकार भारत के नागरिकों पर जबरन थोप रही अपनी नीति: वृंदा
मोदी सरकार भारत के नागरिकों पर जबरन थोप रही अपनी नीति: वृंदा

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज): पाकुड़ विधानसभा के माकपा प्रत्याशी का. मो. इकबाल के पक्ष में गुरुवार को चुनावी सभा में माकपा की स्टार प्रचारक वृन्दा करात ने बरहड़वा प्रखंड के बिन्दुपाड़ा और पुराना पलासबोना में कहा कि भाजपा और आरएसएस ने नागरिक विधेयक बिल, एनआरएसी लागू कर संविधान पर हमला किया है। भाजपा जाति, धर्म और समुदाय के नाम पर भारत के लोगों को बांटने का काम कर रही है। मोदी सरकार भारत के नागरिकों पर जबरन अपनी नीति और सिद्धांत थोपने का काम कर रही है। जम्मू काश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद वहां आज अशांति फैला है। जिसका विरोध करने का साहस कांग्रेस में नही है। मोदी सरकार मुस्लिम विरोधी है। मुस्लिम को डराने का काम कर रही है। जिसका विरोध करने वाली कोई पार्टी है तो एक मात्र सीपीआईएम है। भाजपा कांग्रेस के पद चिन्ह पर चल रही है। कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। झारखंड के इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित 15 विधायक भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा साम्प्रदायिक पार्टी है। जो देश के लिए सबसे खतरनाक है। इसे आम जन को हर हाल में रोकना होगा। पाकुड़ विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी और आजसू प्रत्याशी पर प्रहार करते हुए कहा कि आलमगीर आलम और अकील अख्तर दोनों पैसा का मेला लगाया है। जनता के बहुमुल्य वोट को पैसे के बल पर खरीदने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्र की समस्या हो या जनमानस की समस्या से कोई लेना देना नही है। ऐसे जनप्रतिनिधि को मुंह तोड़ जवाब देकर जमानत जब्त करना होगा तभी ये लोग सुधरेंगे। अंत में उन्होने सीपीआईएम प्रत्याशी को वोट दे विजयी बनाकर विधान सभा मे भेजने की अपील की।

chat bot
आपका साथी