बिना अनुमति बेच दिया लाखों का पत्थर

जागरण संवाददाता साहिबगंज जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के मांझीकोला मौजा में साईं स्टोन नामक कंपनी ने बिना अनुमति लाखों रुपये का पत्थर बेच दिया है। इसका खुलासा सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के निरीक्षण के दौरान हुआ। डीएमओ ने क्रशर को सील कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 05:10 PM (IST)
बिना अनुमति बेच दिया लाखों का पत्थर
बिना अनुमति बेच दिया लाखों का पत्थर

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के मांझीकोला मौजा में साईं स्टोन नामक कंपनी ने बिना अनुमति लाखों रुपये का पत्थर बेच दिया है। इसका खुलासा सोमवार को जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार के निरीक्षण के दौरान हुआ। डीएमओ ने क्रशर को सील कर दिया है। कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके साथ ही रॉयल्टी जमा करने को भी कहा गया है। रॉयल्टी जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएमओ ने मांझीकोला मौजा में ही चल रहे कोदरजन्ना निवासी मो. गौंड व मारीकुट्टी में संचालित संजय यादव के क्रशर को भी सील कर दिया। संजय यादव महादेवगंज का रहनेवाला है। बताया जाता है कि सोमवार को डीएमओ विभूति कुमार अचानक महादेवगंज होते हुए मांझीकोला व कोदरजन्ना मौजा में पहुंच गए। डीएमओ के आने की सूचना पर वहां हड़कंप मच गया। सर्वप्रथम वे मेसर्स ओम साईं स्टोन व‌र्क्स पहुंचे। इस कंपनी ने पूर्व में सीटीई (स्थापना के लिए सहमति) लिया था। अब तक उसे सीटीओ (संचालन के लिए सहमति) नहीं मिला है। इसके बावजूद क्रशर का संचालन किया जा रहा था। बताया जाता है कि विगत काफी दिनों से यह गोरखधंधा चल रहा था। यहां काफी क्षमता की मशीन लगायी गई है। यह प्लांट उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के राजा बाजार निवासी अवनीश कुमार सिंह की है। यहां पानी का भी छिड़काव नहीं किया जा रहा था। इस वजह से काफी धूल उड़ रही थी। गौरतलब हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की टीम यहां के क्रशरों व पत्थर खदानों की जांच के लिए आनेवाली है। इस वजह से अधिकारी लगातार निरीक्षण कर कारोबारियों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी