केंद्र से पारित कृषि बिल किसान विरोधी

दिशोम मांझी परगना वैसी के बैनर तले बोरियो प्रखंड के सामुदायिक भवन में रविवार को ग्राम प्रधानों का जिलास्तरीय सम्मेलन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
केंद्र से पारित कृषि बिल किसान विरोधी
केंद्र से पारित कृषि बिल किसान विरोधी

बोरियो : दिशोम मांझी परगना वैसी के बैनर तले बोरियो प्रखंड के सामुदायिक भवन में रविवार को ग्राम प्रधानों का जिलास्तरीय सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैसी के जिलाध्यक्ष लक्षू मुर्मू व संचालन पथरा के ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी ने की।

मुख्य अतिथि प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिल किसान विरोधी है। इस बिल से किसानों का सुरक्षा कवच समाप्त हो जाएगा। सम्मेलन में खाली पड़े ग्राम प्रधानों की बहाली करने, गोड़ैत, नायकी, जोग मांझी, पाराणिक, कुड़म नायकी आदि का मानदेय चालू करने की मांग की गई। काश्तकारी अधिनियम के तहत नोट फाइनल पर्चा में गैजर पर्चा की तरह पर्चा में मूल रैयत वंशावली रैयत का नाम दर्ज करने, एसपीटी एक्ट का झारखंड सरकार द्वारा संशोधन, पांचवी अनुसूची आदि पर भी बैठक में चर्चा की गई। मौके पर ग्राम प्रधान नरसिंह मरांडी, जिला सचिव मुंशी टुडू, ईश्वर मरांडी, सुनीता सोरेन, मेरी मरांडी, इंग्लिश मरांडी (ग्राम प्रधान रामगढ़ दुमका), मुंशी मरांडी (दुर्गाटोला), दोना मुर्मू ग्राम प्रधान (पोखरिया संथाली) सहित मंडरो, तालझारी, बोरियो प्रखंड के ग्राम प्रधान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी