अंगुठिया में मेडिकल टीम ने डायरिया मरीजों का इलाज

बरहड़वा प्रखंड की पथरिया पंचायत के अंगुठिया गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। यहां कई लोग डायरिया से अक्रांत है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:47 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:47 PM (IST)
अंगुठिया में मेडिकल टीम ने डायरिया मरीजों का इलाज
अंगुठिया में मेडिकल टीम ने डायरिया मरीजों का इलाज

संवाद सहयोगी, कोटालपोखर (साहिबगंज): बरहड़वा प्रखंड की पथरिया पंचायत के अंगुठिया गांव में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। यहां कई लोग डायरिया से अक्रांत है। वहीं गांव में डायरिया फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सर्तक हो गया। प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डा. सरिता टुडू के निर्देश पर बरहड़वा सीएचसी से चिकित्सकों की टीम को अंगुठिया भेजा गया। डॉ. नवल किशोर ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की इस दौरान करीब 16 लोग डायरिया से आक्रांत पाये गये। सभी मरीजों को आवश्यक दवाइया दी गई। यहां करीब 100 घर हैं। एक ही कुएं के पानी का उपयोग करते हैं। साथ ही नाला, सड़क आदि जगहों में गंदगी फैली हुई है। डा. नवल किशोर ने गांव के ग्रामीणों को आस-पास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की सलाह दी है। कहा कि साफ-सफाई से ही बीमारियों से बचा जा सकता है। जांच टीम में एमपीडब्ल्यू सुनील साहा, एएनएम मार्शिला मुर्मू, सहिया फाल्गुनी, ललिता, महेश मंडल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी