जगह-जगह चला मास्क जांच अभियान

जाटी साहिबगंज/मिर्जापुर जिले में शनिवार को जगह-जगह मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 10:27 PM (IST)
जगह-जगह चला मास्क जांच अभियान
जगह-जगह चला मास्क जांच अभियान

जाटी, साहिबगंज/मिर्जापुर : जिले में शनिवार को जगह-जगह मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के यात्रा कर रहे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई। बरहड़वा प्रखंड के मनरेगा के कार्यपालक अभियंता अरविद मुर्मू के नेतृत्व में प्रखंड के पतना चौक पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए मास्क नहीं लगानेवालों की जांच-पड़ताल की गई। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के बरहड़वा प्रखंड के समन्वयक मार्शल टुडू, मोहित कुमार, एएसआइ सीबी इंदवार आदि थे। एसडीपीओ पीके मिश्रा, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत भट्टाचार्य, जीआरपी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू आदि ने बरहड़वा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा यात्रियों को मास्क लगाकर ही यात्रा करने को कहा। तीनपहाड़ में क्षेत्र के बुद्धजीवियों व समाजसेवियों की महत्वपूर्ण बैठक मो नाजिम के आवास पर हुई। इसमें कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सामाजिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसमें निर्णय लिया गया कि मास्क न पहने लोगों को तीनपहाड़ बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि बिना मास्क के ग्राहकों को समान न दें। टोटो व ऑटो में चालक व सवार लोगों को बिना मास्क पकड़े जाने पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक रविवार को दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक एवं भयावह है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी सावधानी एवं कोविड के नियमों का पालन नियमित और सख्ती के साथ करना होगा तभी हम सभी मिल कर कोरोना महामारी से बचने में कामयाब हो सकते हैं। थाना प्रभारी को भी निर्णय से अवगत कराया। कुंदन सिंह, सत्यनाराण यादव, मो अनीस, अभय सिंह, राजा चौबे, मो ना•िाम, मुर्शिद राजा, राजू भगत, अकील अंसारी, राजकुमार सोनी, मो व़कार, मो रिकू आदि थे।

chat bot
आपका साथी