उपायुक्त की कार्यशैली से नाराज थे कई अधिकारी

उपायुक्त राजीव रंजन की कार्यशौली से जिले के कई अधिकारी नाराज चल रहे थे। कई अधिकारी जिनका वेतन डीसी ने बंद कर दिया था। उसमें सिविल सर्जन डा. डीएन सिंह जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंका राम एडीपीओ आशीष कुमार सहित सर्व शिक्षा परियोजना के अधिकारी शामिल हैं। डीसी छह माह के अंदर सेवानिवृत होने वाले अधिकारी से ठीक से बात नहीं करते थे। अधिकारियों के साथ उपायुक्त के व्यवहार से अधिकारियों में नाराजगी ज्यादा थी हालांकि अपने से वरीय अधिकारी होने के कारण वे कहीं मुंह खोलने से परहेज कर रहे थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई अधिकारियों ने कहा कि डीसी प्रपत्र क तक भरने की बात करते थे। जिले के परिवहन विभाग का प्रभार डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी को दे दिया था। इसको लेकर भी जिला के अधिकारियों में नाराजगी दिख रही थी। जिला से लेकर प्रखंड तक के अधिकारियों को डीसी फटकार लगा चुके थे। उनके स्थानांतरण के बाद सभी में प्रसन्नता देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:18 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 08:18 PM (IST)
उपायुक्त की कार्यशैली से नाराज थे कई अधिकारी
उपायुक्त की कार्यशैली से नाराज थे कई अधिकारी

साहिबगंज : उपायुक्त राजीव रंजन की कार्यशैली से जिले के कई अधिकारी नाराज चल रहे थे। कई अधिकारी जिनका वेतन डीसी ने बंद कर दिया था। उसमें सिविल सर्जन डॉ. डीएन सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी बंका राम, एडीपीओ आशीष कुमार सहित सर्व शिक्षा परियोजना के अधिकारी शामिल हैं। डीसी छह माह के अंदर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी से ठीक से बात नहीं करते थे। अधिकारियों के साथ उपायुक्त के व्यवहार से अधिकारियों में नाराजगी ज्यादा थी हालांकि अपने से वरीय अधिकारी होने के कारण वे कहीं मुंह खोलने से परहेज कर रहे थे। नाम नहीं छापने की शर्त पर कई अधिकारियों ने कहा कि डीसी प्रपत्र क तक भरने की बात करते थे। जिले के परिवहन विभाग का प्रभार डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारी को दे दिया था। इसको लेकर भी जिला के अधिकारियों में नाराजगी दिख रही थी। जिला से लेकर प्रखंड तक के अधिकारियों को डीसी फटकार लगा चुके थे। उनके स्थानांतरण के बाद सभी में प्रसन्नता देखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी