मनोज बने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी राजमहल प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय विद्यालय में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए पय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:42 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:42 PM (IST)
मनोज बने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
मनोज बने प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, राजमहल : प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय विद्यालय में प्रबंधन समिति के पुनर्गठन के लिए पर्यवेक्षक बीपीओ दीपक मंडल, वार्ड पार्षद अनीता बसाक व पदेन सचिव प्रधानाध्यापिका रीमा कुमारी की उपस्थिति एवं रतन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को आम सभा हुई। पर्यवेक्षक दीपक मंडल ने कहा कि समिति में छात्राओं के माता-पिता या अभिभावक में से छह पुरुष एवं छह महिलाओं की भागीदारी होनी है। एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष सदस्य ही चुनेंगे। साथ ही साथ पद की गरिमा के संदर्भ में भी जानकारी दी। सर्वसम्मति से मनोज कुमार यादव को अध्यक्ष, अनवारा खातून को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ साथ रवि ढोली, विश्वजीत सिंह, राजेश उपाध्याय, प्रकाश हजारी, राजेश महलदार, संजू उरांव, वंदना कुमारी, अर्पणा चौधरी, बिदु साहा एवं नीतू पोद्दार को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त पदेन सदस्य के रूप में विद्यालय के चार शिक्षक, वार्ड पार्षद अनीता बसाक, बाल संसद से सुहानी कुमारी को भी सदस्य मनोनीत किया गया। इस दौरान शिक्षक मो इमरान हसन, महबूब आलम, हर्षवर्धन गुप्ता सहित अन्य भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी