नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपित मांझी टुडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:28 PM (IST)
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले के नामजद आरोपित मांझी टुडू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तालझारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने केंदुआ गांव के मांझी टुडू सहित उनके स्वजनों पर शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तब से आरोपित फरार चल रहा था। स्थानीय चौकीदार गुमिट तुरी एवं बाबूराम की मदद से मांझी टुडू को साप्ताहिक हाट तालझारी से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया दुष्कर्म के मुख्य आरोपित माझी टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शेष आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथी ही गिरफ्तारी में मदद करने वाले दोनों चौकीदार को वेतन मद से पांच-पांच सौ रुपये दिया गया है।

chat bot
आपका साथी