तीन घंटे जाम रहा महाराजपुर-सकरीगली मुख्य पथ

संवाद सहयोगी तालझारी (साहिबगंज) मुआवजे की मांग को लेकर अंबाडीहा निवासी हेमंत मंडल के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:01 PM (IST)
तीन घंटे जाम रहा महाराजपुर-सकरीगली मुख्य पथ
तीन घंटे जाम रहा महाराजपुर-सकरीगली मुख्य पथ

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : मुआवजे की मांग को लेकर अंबाडीहा निवासी हेमंत मंडल के स्वजनों ने शनिवार को गांव में महाराजपुर-सकरीगली एनएच 80 जाम कर दिया। इस वजह से करीब तीन घंटे तक रोड जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हेमंत मंडल की मौत शुक्रवार तालझारी थाना क्षेत्र के हरदी गांव के समीप बांस लदे ट्रैक्टर के पलटने से हो गई थी। वह बांसकोला निवासी फागू मंडल का ट्रैक्टर लेकर हरदी गांव के पास ही बांस लेने आया था। ट्रैक्टर में बांस लौट कर सकरीगली जाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हेमंत मंडल उसमें दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

खबर मिलते ही पुलिस पहुंची और शव जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर शव निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा गया। इसके बाद लोगों ने शव सड़क पर रखकर उसे जाम कर दिया। स्वजनों का कहना था कि जब तक उचित मुआवजा नहीं मिल जाएगा तब तक सड़क जाम रहेगा। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी एवं थाना प्रभारी कैलाश कुमार पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने लगे। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि मृतक के स्वजन को सड़क दुर्घटना में मिलने वाली एक लाख की राशि, पारिवारिक लाभ सहित सरकार की ओर से मिलनेवाला अन्य लाभ दिलाया जाएगा। ट्रैक्टर मालिक द्वारा भी कुछ राशि दी गई। मौके पर सअनि विमल कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे। हेमंत मंडल का एक बेटा व एक बेटी है। हेमंत मंडल को होनेवाली आय से ही उसका घर चलता था।

chat bot
आपका साथी