चिराग के समर्थन में उतरे लोजपाई

संवाद सहयोगी साहिबगंज लोजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान के नेतृत्व में यहां के कार्यकर्ता खुलकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:38 PM (IST)
चिराग के समर्थन में उतरे लोजपाई
चिराग के समर्थन में उतरे लोजपाई

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : लोजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप पासवान के नेतृत्व में यहां के कार्यकर्ता खुलकर चिराग पासवान के समर्थन में उतर गये है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने गोड़ाबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए पशुपति पारस के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को कहना था कि उन्होंने चिराग पासवान के साथ अच्छा नहीं किया। कार्यकर्ता पशुपति पारस को लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मानने को तैयार नहीं हैं। स्व. रामविलास पासवान ने 2000 में लोक जनशक्ति पार्टी का गठन किया था। उन्होंने चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद सौंपा था। विगत कुछ दिन से सांसद चंदन, सिंह, वीणा देवी, प्रिस राज, महबूब अली एवं उनके चाचा पशुपति पारस पार्टी को तोड़ने की साजिश कर रहे थे। अब असंवैधानिक तरीके से पशुपति पारस राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं जो हम सभी को मंजूर नहीं है। इस मौकेपर अजित सिंह, निशा चंद प्रभाकर, वरुण प्रकाश, राजकुमार तांती आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी